WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
ईचाक। राष्ट्रवादी सेना नामक संगठन की ओर से रविवार को ईचाक में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संगठन के जिला उपाध्यक्ष प्रेम जी व प्रखंड अध्यक्ष सुनील मेहता कार्यक्रम में शरीक हुए।
श्री मेहता ने इस मौके पर कहा कि हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस और 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को भारत गणराज्य की आधिकारिक राजभाषा के रूप में हिंदी को अपनाया गया था। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अब वक्त है कि हिंदी की अहमियत बरकरार रखने के लिए लोगों हिंदी की ओर आकर्षित करें। वहीं प्रखंड अध्यक्ष सुनील महतो ने लोगों को हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला और लोगों से हिंदी के प्रति घट रहे लोगों के रूझान पर चिंता जताई।

