अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
झारखंड| झारखंड से एक मामला सामने आया है जहां चतरा जिले के सदर प्रखंड के रक्सी गांव के एक युवक ने एक युवती से भागकर शादी कर ली, रिश्ते में युवती लड़के की चचेरी मौसी लगती है| बता दे की दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था| और शुक्रवार यानी 2 अप्रैल को सोनू ने रिश्ते में मौसी लगने वाली अपनी प्रेमिका से भागकर हेरुआ नदी स्थित शिव मंदिर में शादी रचा ली|
शादी की खबर जब उनके घर और गावं वालों को चली तो सब दोनों के विरोध में उतर आए| माहौल बिगड़ता देख डर के मारे दोनों किसी शुभचिंतक के यहां जा छिपे और रात बिताने के बाद दोनों सदर थाने पहुंचे और पूरी बात बताई|
इसके बाद दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर पुलिस ने समझाया लेकिन कोई भी इस रिश्ते को मानने के लिए राजी नहीं था वही दूसरी ओर दोनों प्रेमी साथ रहने की बात पर अड़े रहे| बालिग होने के कारण पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकरशादी के लिए राजी करवा लिया| इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में एक बॉन्ड भरवाकर उनके सुखमय जीवन का आशीर्वाद देकर घर भेज दिया|

