Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 09:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » युवाओं को गांधी के संदेश को जीवन मे उतारने की जरूरत: द्रौपदी मुर्मू
झारखंड

युवाओं को गांधी के संदेश को जीवन मे उतारने की जरूरत: द्रौपदी मुर्मू

September 21, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। गांधी जयंती के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत मे महात्मा गांधी पर आधारित के कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को रांची के ऑड्रे हाउस में गांधी पेनरोमा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और विशिष्ट अतिथि के तौर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री अमर कुमार बाउरी ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल ने महात्मा गांधी के दुर्लभ तस्वीर की प्रदर्शनी से हुई। वहीं उसके बाद तीन दिवसीय गांधी पेनरोमा कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने किया।
मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ऑड्रे हाउस का नाम गांधी स्मृति भवन करने की बात कही। वहीं उन्होंने गांधी जी की जीवनी पर विस्तृत जानकारी देते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्श और उनके संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सामाजिक समरसता, अहिंसा और सत्य पर विशेष जोर दिया था। इन तीन हथियारों के सहारे ही वे युग पुरुष बने।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पूरे देश में महात्मा गांधी के विचारों पर कार्यक्रम हो रहा है। इसी कड़ी में झारखंड सरकार ने भी यह कार्यक्रम आयोजित किया है। जहां गांधी जी के विचारों से जुड़े कई अहम संदेश दिखाए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में महात्मा गांधी की दुर्लभ तस्वीर भी प्रदर्शित की गई है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वो जरूर इस कार्यक्रम में आएं और महात्मा गांधी से जुड़े संदेश को जाने। महात्मा गांधी ने ही स्वच्छता के अभियान को शुरू किया था, जिसे आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी युग पुरुष हैं और उनके विचार सरल हैं। इन विचारों को जीवन में उतारने से जीवन की कई कठनाई समाप्त हो जाएगी।
पर्यटन सचिव राहुल शर्मा ने कहा कि इस वर्ष गांधी जयंती के 150 वर्ष पूरे हो रहे है। इस उपलक्ष में ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय गांधी पेनरोमा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गांधी जी की विचारधारा, उनके जीवन के अमूल्य क्षण, उनके गांधी बनने का सफर इन तीन के कार्यक्रम में दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन की शुरुआत गांधी जी ने किया था, जो आज भी चल रहा है। साथ ही प्लास्टिक फ्री भारत का भी अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में पहले दिन पांच फिल्में दिखाई जाएगी वहीं शाम में भजन संध्या और चित्र प्रदर्शनी होगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन छः फिल्में दिखाई जाएगी और शाम में भजन संध्या और अंतिम दिन दो फिल्में जिसमे मैने गांधी को नही मारा और लगे रहो मुन्ना भाई दिखाई जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपंडित दीनदयाल की जयंती से शुरू होगा राज्य में श्रमशक्ति अभियान:वर्णवाल
Next Article तीन-तीन आदिवासी मुख्यमंत्री देने के बाद भी संथाल परगना का विकास नहीं: रघुवर दास

Related Posts

Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Headlines

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026
Headlines

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026

सोंधी खुशबू, देसी स्वाद और दीदियों का हौसला… पटना में 10 रोज तक दिखेगा पूरे देश का रंग

September 20, 2026

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.