Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुमला में तीन दिन के अंदर आईईडी ब्लास्ट की दूसरी घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
झारखंड

गुमला में तीन दिन के अंदर आईईडी ब्लास्ट की दूसरी घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

February 27, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

गुमला। जिले के केरागानी जंगल में सहदेव झरिया के पास शनिवार को लगभग डेढ़ बजे आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें मड़वा गांव निवासी महेंद्र महतो ( 27) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस ब्लास्ट में उसका बायां पैर उड़ गया। जबकि दाहिने पैर में गंभीर रूप से चोट लगी है। घायल महेंद्र महतो भैंस चराने केरागानी जंगल गया था।

बेहतर इलाज के लिए रिम्स किया गया रेफर

युवक को घायलावस्था जंगल से खटिया में सुला कर गांव लाया गया। इसके बाद टेम्पो से घायल महेंद्र महतो को गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। महेंद्र की मां का कहना है कि बम की आवाज सुन कर घर के बाहर आई तो देखा कि भैंस खेत को रौंदते हुए भाग रही हैं, लेकिन इस दौरान महेंद्र नजर नहीं आया। उसे ढूंढते हुए वह सहदेव झारिया की ओर गई, जहां वह बेहोश जमीन पर पड़ा दिखा। बेटे को बेहोश देख उसने स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुलाया और घायल महेंद्र को अस्पताल पहुंचाया।

एसपी ने 20 हजार रुपये की मदद की
गुमला एसपी हरदीप पी जनार्दनन युवक को देखने सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महेंद्र महतो का हालचाल जाना। एसपी ने 20 हजार रुपये की मदद की। इसके अलावा प्रशासन से उसे रिम्स ले जाने के लिए हेलिकॉप्ट की व्यवस्था कराने की भी अपील की। दो दिन पहले दोरेद जंगल में भी आईईडी ब्लास्ट हुआ था, जिसमें सर्च अभियान में शामिल सीआरपीएफ का एक जवान रोबिन कुमार घायल हो गयें थे। ठीक दो दिन बाद उसी जंगल के दूसरे हिस्सा सहदेव झरिया में आईडी बलास्ट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअवैध कोयला खनन करने गये युवक की दबकर मौत
Next Article चाईबासा से 22 आईईडी बम बरामद, गिरफ्तार नक्सली को भेजा गया जेल

Related Posts

Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
झारखंड

किताबों के पन्नों से निकल IIT और ISRO के दरवाजे तक पहुंचे SBU के छात्र, छू लिया नया आसमान

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.