WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। जिला परिषद सदस्य श् मीना देवी ने उपायुक्त हजारीबाग से पत्र लिखकर बरकट्ठा मे अंचल निरीक्षक पदस्थापित करने की मांग की है। पत्र में लिखी है कि बरकट्ठा अंचल में प्रतिदिन सैकड़ों किसान दाखिल खारिज, प्लॉट ऑनलाइन, एलपीसी, आय, जाति तथा आवासीय प्रमाण पत्र के लिए अंचल कार्यालय आते हैं।अंचल कार्यालय में अंचल निरीक्षक नहीं होने के कारण राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार को चार्ज दिया गया है, जो अपने कार्यों के प्रति असंवेदनशील तथा लापरवाह हैं। आम जनता तथा गरीब किसानों के कार्यों में कोई रुचि नहीं लेते हैं,लोग छोटे से छोटे काम के लिए कई महीनों से कार्यालय चक्कर लगाते रहतें हैं तथा निराश होकर लौट जाते हैं। इसलिए यथाशीघ्र बरकट्ठा में अंचल निरीक्षक पदस्थापित करने की मांग की है।


