Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 10:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 10वीं-ITI पास हैं तो रेलवे में नौकरी का मौका, 1,599 पदों पर Vacancy
जॉब/एजुकेशन

10वीं-ITI पास हैं तो रेलवे में नौकरी का मौका, 1,599 पदों पर Vacancy

August 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रेलवे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : पूर्वी तट रेलवे यानी ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। रेलवे अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1961 के तहत होने वाली इस भर्ती की जिम्मेदारी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), भुवनेश्वर को दी गई है। भर्ती में अलग-अलग डिवीजन, वर्कशॉप और रेलवे मुख्यालय में विभिन्न ट्रेड के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2026 रखी गई है। इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए 633 पद हैं। अनुसूचित जाति के 251, अनुसूचित जनजाति के 116, अन्य पिछड़ा वर्ग के 435 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 164 पद रखे गए हैं। इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50 और पूर्व सैनिकों के लिए 42 पदों का प्रावधान है। कुल मिलाकर 1,599 पदों पर नियुक्ति होगी।

10वीं के साथ ITI जरूरी, अलग-अलग ट्रेड में मौका

रेलवे अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। ITI प्रमाणपत्र NCVT से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है। यानी केवल 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे, उनके पास संबंधित ट्रेड की ITI योग्यता भी होनी चाहिए। भर्ती में फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई, पेंटर और डीजल मैकेनिक जैसे ट्रेड शामिल हैं। इसके अलावा स्टेनोग्राफर, ब्लैकस्मिथ, ड्रिलर, ब्रिज इरेक्टर, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, रेफ्रिजरेशन एवं एसी मैकेनिक, प्लंबर, सिविल ड्राफ्ट्समैन, मोटर वाहन मैकेनिक और कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट जैसे ट्रेड में भी अवसर मिलेगा। लैब टेक्नीशियन, सारंग, ग्राइंडर, मेसन और मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन समेत अन्य ट्रेड भी भर्ती में शामिल हैं। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। एससी और एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी। पूर्व सैनिकों को रक्षा बलों में की गई सेवा के आधार पर नियमानुसार अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेजों का रखें ध्यान

आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकेगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 10वीं की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट, जन्मतिथि का प्रमाण, संबंधित ट्रेड की ITI की सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और NCVT या SCVT का ट्रेड अथवा प्रोविजनल सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को जाति प्रमाणपत्र, EWS उम्मीदवारों को आय और संपत्ति प्रमाणपत्र तथा PwBD उम्मीदवारों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र देना होगा। पूर्व सैनिकों को डिस्चार्ज या सर्विस सर्टिफिकेट भी अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RRC भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां ECoR Apprentice Recruitment 2026-27 का लिंक खोलकर भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना होगा। पात्रता पूरी होने पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर जाकर नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म जमा करने से पहले पूरी जानकारी एक बार जांच लेना बेहतर रहेगा। आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : अशोक धाम में अब नहीं होगी धक्का-मुक्की, 7 मौतों के बाद जलाभिषेक की बदली व्यवस्था

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसावन के रंग में रंगा स्वर्णकार समाज, 300 से ज्यादा महिलाओं ने सजाई यादगार शाम
Next Article सीएम सम्राट ने सीएम शुभेंदु अधिकारी को किया फोन, किया ये आग्रह… जानें

Related Posts

Headlines

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026
Headlines

302 में से 288 बालू घाट बंद, होल्डिंग टैक्स वसूली ठप… बाबूलाल बोले- बहाने नहीं, हिसाब दीजिए

October 17, 2026
बिहार

बिहार में 10वीं पास संस्कृत छात्रों के लिए खुलेगा प्लस टू का रास्ता, फर्जी संस्थानों पर भी नकेल

October 17, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026

रजरप्पा में विस्थापितों का फूटा गुस्सा, बाहरी डीओ धारकों के बहिष्कार का ऐलान

October 17, 2026

सीएम हेमंत ने रीति-रिवाज से पूरी कीं मां के दशकर्म की रस्में, शामिल हुआ पूरा गांव

October 17, 2026

रांची में सजेगा CCL का दूसरा नेशनल पीआर कॉन्क्लेव, अपना हुनर दिखाने का खुला मैदान

October 17, 2026

302 में से 288 बालू घाट बंद, होल्डिंग टैक्स वसूली ठप… बाबूलाल बोले- बहाने नहीं, हिसाब दीजिए

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.