Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » RBI में नौकरी का सुनहरा मौका… जानें योग्यता
जॉब/एजुकेशन

RBI में नौकरी का सुनहरा मौका… जानें योग्यता

March 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
RBI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सहायक (Assistant) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह समय सीमा इससे पहले खत्म होने वाली थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं की वजह से कई उम्मीदवार आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे।

इसी को ध्यान में रखते हुए RBI ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। इसलिए जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

auto

कुल कितनी हैं वैकेंसी

भारतीय रिजर्व बैंक ने देशभर के अपने अलग-अलग कार्यालयों में कुल 650 सहायक पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों के कार्यालयों के लिए होंगी।

इस भर्ती के जरिए RBI अपने विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में स्टाफ की कमी को पूरा करेगा।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

RBI Assistant के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए और उसमें कम से कम 50% अंक होना जरूरी है।

हालांकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सिर्फ स्नातक पास होना ही पर्याप्त है, उनके लिए न्यूनतम अंक की बाध्यता नहीं रखी गई है।

इसके अलावा उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना चाहिए।

एक और जरूरी शर्त यह है कि जिस राज्य या क्षेत्र के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, उसे वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में सक्षम होना चाहिए।

पूर्व सैनिकों के लिए क्या नियम

पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) उम्मीदवारों के लिए भी अलग प्रावधान रखा गया है। उन्हें कम से कम 15 साल की रक्षा सेवा पूरी करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है।

कितनी होनी चाहिए उम्र

RBI Assistant भर्ती के लिए आयु सीमा 1 फरवरी 2026 के आधार पर तय की गई है।

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

इस हिसाब से उम्मीदवार का जन्म 2 फरवरी 1998 से 1 फरवरी 2006 के बीच होना चाहिए। (दोनों तिथियां शामिल हैं)

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा।

  • सामान्य, OBC और EWS: 450 रुपये + 18% GST

  • SC, ST, PWD और EXS: 50 रुपये सूचना शुल्क + 18% GST

  • RBI के वर्तमान कर्मचारी: कोई शुल्क नहीं

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर RBI Assistant Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद New Registration पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

  4. लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।

  5. अपनी शैक्षणिक जानकारी, उम्र और अन्य जरूरी विवरण सही-सही दर्ज करें।

  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  7. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

ध्यान रखें: आवेदन की नई अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 रात 11:59 बजे है। इसलिए आखिरी समय का इंतजार करने की बजाय जल्द से जल्द फॉर्म भर देना बेहतर रहेगा।

इसे भी पढ़ें : रांची स्मार्ट सिटी में फं’दे पर लटका मिला फौजी, हाल ही में हुई थी शादी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची स्मार्ट सिटी में फं’दे पर लटका मिला फौजी, हाल ही में हुई थी शादी
Next Article राशिफल @ 10 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.