Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 11:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » DU के प्रतिष्ठित SRCC में निकली Vacancy, NET के बिना भी आवेदन का मौका
जॉब/एजुकेशन

DU के प्रतिष्ठित SRCC में निकली Vacancy, NET के बिना भी आवेदन का मौका

August 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SRCC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कॉलेज ने कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और गणित विभाग में कुल 16 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी SRCC और दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि कुछ श्रेणी के उम्मीदवारों को NET योग्यता से छूट भी मिलेगी। यानी तय शर्तें पूरी करने वाले अभ्यर्थी बिना NET के भी आवेदन करने के पात्र होंगे।

किस विभाग में कितनी वैकेंसी?

कॉलेज की ओर से जारी भर्ती के अनुसार सबसे ज्यादा 12 पद कॉमर्स विभाग के लिए हैं। इसके अलावा इकोनॉमिक्स विभाग में 3 और गणित विभाग में 1 पद पर नियुक्ति की जाएगी। इस तरह कुल 16 पदों पर भर्ती होगी।

Advertisement

कौन कर सकता है आवेदन?

अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना जरूरी है। सामान्य तौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए UGC या CSIR NET पास होना अनिवार्य है। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों को NET से छूट भी मिलेगी। अगर किसी उम्मीदवार ने दुनिया के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में शामिल किसी संस्थान से संबंधित विषय में पीएचडी की है तो वह बिना NET के आवेदन कर सकता है। इसके अलावा 2009 या 2016 के यूजीसी नियमों के तहत पीएचडी पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को भी NET से छूट का लाभ मिल सकता है। जिन उम्मीदवारों ने 2009 से पहले पीएचडी में पंजीकरण कराया था, उन्हें रेगुलर मोड में पीएचडी पूरी करने, शोध प्रबंध के मूल्यांकन और शोध पत्र प्रकाशित होने जैसी अतिरिक्त शर्तें पूरी करनी होंगी। ऐसे विषय जिनमें UGC NET परीक्षा आयोजित नहीं होती, उन विषयों के उम्मीदवार भी बिना NET आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके लिए 100 अंकों का मूल्यांकन पैमाना तय किया गया है।इसमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल, एमटेक, एलएलएम, एमएड, पीएचडी, NET, JRF, रिसर्च पब्लिकेशन, शिक्षण अनुभव, पोस्ट डॉक्टोरल अनुभव और पुरस्कार जैसी उपलब्धियों के आधार पर अंक दिए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को प्रेजेंटेशन देना होगा। इसमें उनकी विषय पर पकड़, पढ़ाने की क्षमता और कम्युनिकेशन स्किल का आकलन किया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रेजेंटेशन में शामिल नहीं होंगे, उन्हें इंटरव्यू का मौका नहीं मिलेगा। अंतिम चयन इंटरव्यू और समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

शुरुआती वेतन 57,700 रुपये, कई भत्तों का भी मिलेगा लाभ

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सातवें वेतन आयोग के तहत एकेडमिक पे लेवल-10 में की जाएगी। शुरुआती मूल वेतन 57,700 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन शुल्क में महिलाओं और आरक्षित वर्ग को राहत

अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर आवेदन के दौरान किसी तरह की तकनीकी दिक्कत आती है तो अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक ईमेल आईडी facultyrectt@srcc.du.ac.in पर अपनी समस्या भेजकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : आंदोलनरत छात्रों से फिर बोले CM हेमंत- आइए बात करते हैं… सरकार समाधान चाहती है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआंदोलनरत छात्रों से फिर बोले CM हेमंत- आइए बात करते हैं… सरकार समाधान चाहती है
Next Article सरकारी बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा, SBI में 1538 पदों पर vacancy

Related Posts

Headlines

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026
Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
अन्य खबरें

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नहीं रहीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

September 24, 2026

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.