Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिलीज से पहले मुसीबत में फंसी अक्षय कुमार की ये फिल्म, मिल रही धमकियां
अन्य खबरें

रिलीज से पहले मुसीबत में फंसी अक्षय कुमार की ये फिल्म, मिल रही धमकियां

August 3, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के फिल्म डिविजन के अध्यक्ष अमेय खोपकर (Ameya Khopkar) ने बयान जारी किया है.

अक्षय कुमार इस साल कई बड़ी फिल्मों की तैयारियों में लगे हुए हैं. उनके पास सबसे बड़े बजट वाली कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ है तो वहीं रॉम-कॉम फिल्म ‘गुडन्यूज’ को लेकर भी अक्षय चर्चा में बने रहते हैं. इसके अलावा बीते दिनों उनकी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ से पहला लुक भी सामने आ चुका है. उनकी सबसे खास फिल्म ‘मिशन मंगल’ तो रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन इस फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज भी मुश्किल में फंस सकती है. और तो और इसे धमकियां भी मिल रही हैं.

Advertisement

अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ 15 अगस्त को देशभर में रिलीज होने जा रही है. लेकिन इसकी रिलीज से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के फिल्म डिविजन के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने घोषणा कर फिल्म को खुलेआम धमकी देदी है. एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक अमेय खोपकर ने कहा है कि उन्हें अक्षय कुमार की फ़िल्में पसंद आती है, वो उनके बहुत बड़े फैन हैं और उनकी कई फिल्में भी देखी हैं.

अमेय खोपकर ने कही ऐसी बात

उन्होंने कहा ‘अगर फिल्म सिर्फ हिंदी में रिलीज की जाती है तो मुझे अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ के निर्माताओं से कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर इस फिल्म को मराठी भाषा में डब करके रिलीज करेंगे तो वो इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे. अमेय खोपकर का कहना है कि ‘हर सिनेमाघर में एक थिएटर मराठी फिल्मों के लिए आरक्षित रखा जाता है अगर वो ‘मिशन मंगल’ को मराठी में रिलीज करेंगे तो ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि इस मामले में दखल दें’.

रिलीज को तैयार है मिशन मंगल

बात करें फिल्म की तो ‘मंगल मिशन’ साइंस फिक्शन है और ये फिल्म इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की उपलब्धियों के बारे में बात करती है. इस फिल्म में अक्षय कुमार स्पेससाइंटिस्ट के किरदार में दिख रहे हैं. इसके अलावा उनके साथ फिल्म में विद्या बालन, तापसी पन्नू सोनाक्षी सिन्हा और कृति कुलहरी अहम भूमिका में दिखाई दे रही हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशाहिद कपूर का 20 साल पुराना एड हो रहा वायरल, क्या आपको याद है?
Next Article बायरोम ने 19 गेंदों पर 54 रन जड़कर टीम को आसानी से दिलाई बड़ी जीत

Related Posts

अन्य खबरें

बाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं

October 4, 2026
अन्य खबरें

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रचा नया रिकॉर्ड, दो दिन में कमाई 100 करोड़ पार

October 3, 2026
अन्य खबरें

डिहाइड्रेशन का सीधा असर सिरदर्द पर: पानी की कमी से बढ़ सकती है परेशानी

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.