Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 04:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अनुराग बसु की अगली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी आशा नेगी
अन्य खबरें

अनुराग बसु की अगली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी आशा नेगी

August 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

अनुराग बसु को अपनी अगली फिल्म के लिए आखिरकार तीसरी हिरोइन मिल गई है और यह कोई और नहीं बल्कि टेलीविजन अभिनेत्री आशा नेगी हैं। आशा नेगी फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है।

अनुराग बसु की आगामी फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव नजर आएंगे। फिल्म में दंगल गर्ल फातिमा और सान्या को एक बार फिर साथ में देखा जाएगा। आशा नेगी से पहले भी कई टेलीविजन एक्ट्रेस फिल्म में काम कर चुकी है।

बता दें कि इससे पहले भी टेलीविज़न से कई अभिनेत्रियां बड़े पर्दे पर पैर जमा चुकी हैं, जिनमें से सीरियल ‘कसम से’ के बाद प्राची देसाई ने साल 2008 में फिल्म ‘रॉक ऑन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राधिका मदान, मृणाल ठाकुर, अंकिता लोखंडे और मौनी राय जैसी एक्ट्रेस ने भी टेलीवीजन से ही बॉलीवुड की ओर रुख किया है।

कुछ दिन पहले फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा था ‘अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव और आदित्य रॉय कपूर की अगली फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को अनुराग बासु के अलावा टी सीरिज के मालिक भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और तानी सोमरिता बसु भी इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।’ अनुराग बासु के प्रोडक्शन में बन रही अभिषेक बच्चन की यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी।

आशा नेगी का जन्म 23 अगस्त को देहरादून, उत्तराखंड में हुआ है। उन्होंने साल 2009 में मिस उत्तराखंड का खिताब जीता था। आशा ने टेलीविजन जगत के बहुचर्चित शो ‘पवित्र रिश्ता’ से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। आशा को आखिरी बार सीरियल ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां’ में देखा गया था। उन्होंने बाद में वेब सीरीज ‘बारिश’ में काम किया। इसमें वह शरमन जोशी के अपोजिट नजर आई थीं। आशा सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सह-कलाकार ऋत्विक धनजानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की जोड़ी सेलिब्रिटी रिएलिटी शो ‘नच बलिए 6’ में विनर हुई थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्पेन में विमान और हेलीकॉप्टर में टक्कर, 7 मरे
Next Article ‘पल पल दिल के पास’ का नया पोस्टर आउट, कल रिलीज होगा टाइटल सॉन्ग

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ : 581 अपराधियों का डिजिटल प्रोफाइल तैयार, 4 जिला बदर, 27 की थाने में हाजिरी

November 5, 2026

लाइसेंसी रायफल से चली गोली, फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की खू’न से लथपथ मिली ला’श

November 5, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार गोरखनाथ मंदिर में टेका मत्था, साथ रहे सीएम योगी

November 5, 2026

सीएम योगी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अव्यवस्था फैलाना ही विपक्ष का एजेंडा

November 5, 2026

लड़की के फर्जी किडनैपिंग का वीडियो वायरल करने वाला मोतिहारी से अरेस्ट

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.