Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 09:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त
अन्य खबरें

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पड़ोसन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dumka : दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव में अंधविश्वास की वजह से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही पड़ोस में रहने वाली 55 साल की बेवा महिला की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक को शक था कि महिला ने उस पर जादू-टोना कर रखा है, जिसकी वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

10 साल पहले हुई थी शादी, अब तक नहीं बना पिता

आरोपी की पहचान 35 वर्षीय मुंशी टुडू के रूप में हुई है। वह डुमरसोल गांव का रहने वाला है। उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, लेकिन इतने साल बीत जाने के बाद भी वह पिता नहीं बन पाया था। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान रहता था। पिछले साल उसके पिता की भी मौत हो गई थी। इसके बाद उसका शक और गहरा हो गया।

Advertisement Advertisement

पड़ोसन को मान बैठा डायन

मुंशी टुडू को लगने लगा था कि उसकी पड़ोसन पक्कू हेंब्रम ही उसके परिवार की सारी परेशानियों की वजह है। पक्कू हेंब्रम 55 साल की विधवा महिला थी और उसका मुंशी के घर आना-जाना लगा रहता था। आरोपी को लगता था कि महिला डायन है। वह यह भी सोचता था कि जब भी वह घर से निकलता है, महिला उसे टोक देती है, जिसकी वजह से उसका कोई भी काम सफल नहीं होता। धीरे-धीरे यह शक अंधविश्वास में बदल गया और उसने महिला को अपना दुश्मन मान लिया।

बहाने से घर बुलाया, फिर कर दी हत्या

सोमवार रात मुंशी टुडू ने किसी बहाने से पक्कू हेंब्रम को अपने घर बुलाया। महिला को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है। घर पहुंचते ही आरोपी ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। उसने महिला को इतनी बेरहमी से पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था।

चौकीदार ने दी सूचना, पुलिस ने दबोचा

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। गांव के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे मुंशी टुडू को पकड़ लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया गया।

बेटी के बयान पर दर्ज हुआ केस

मृतका की बेटी मकलू हांसदा के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि आरोपी युवक को लगता था कि उसके घर में जो भी बुरा हो रहा है, उसके लिए पड़ोस की महिला जिम्मेदार है। इसी सोच के कारण उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

Also Read : रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले
Next Article अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

Related Posts

देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.