अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : जीरे में विटामिन A, E, C, K, बी-विटामिन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और पोटेशियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। यह न केवल शरीर को ऊर्जा देते हैं बल्कि फैट, सोडियम और कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करते हैं। इसमें मौजूद थाइमोल और क्यूमिन एल्डिहाइड गट हेल्थ सुधारते हैं और हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ते हैं।
पाचन और वजन कम करने में फायदेमंद
जीरे का पानी पाचन में सुधार करता है और एसिडिटी व गैस की समस्या को कम करता है। वहीं, यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर फैट बर्न करता है और भूख को नियंत्रित करता है। यही कारण है कि जीरे का पानी वजन कम करने के लिए घरेलू उपाय के रूप में लोकप्रिय है।
स्किन, बाल और दिल के लिए हेल्दी
जीरे का पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाता है। साथ ही यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल घटाता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और दिल को मजबूत बनाता है।
ब्लड शुगर और एनीमिया में लाभकारी
जीरे का पानी इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया रोगियों के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है।
शरीर को डिटॉक्सीफाई करने वाला पेय
जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हानिकारक फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। रात में जीरे का पानी पीना शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और आंतों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर
यह जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
इसे भी पढ़ें : UPPSC ने 218 पदों पर निकाली Vacancy, एज लिमिट 40 साल



