अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य में असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लॉ की डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा और योग्यता
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लॉ की डिग्री होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार शुल्क तय किया गया है।
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 125 रुपए है।
एससी और एसटी उम्मीदवारों को 65 रुपए फीस देनी होगी।
वहीं, दिव्यांगजन (PH) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपए रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्रीलिम्स एग्जाम, फिर मेन्स एग्जाम, इसके बाद इंटरव्यू और अंत में मेडिकल एग्जाम होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम नियुक्ति मिलेगी।
सैलरी और अलाउंस
चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपए से 1,51,100 रुपए तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य भत्तों का भी लाभ मिलेगा। यह नौकरी न केवल प्रतिष्ठा देती है बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाती है।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार आवेदन के लिए uppsc.up.nic.in पर जाएं। यहां होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करके आवेदन फॉर्म सब्मिट करें।
इसे भी पढ़ें : पंडाल सजावट से फायर ऑडिट तक… दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसपी तैयार

