Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 06:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ड्रग्स मामला: बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा शारजाह जेल से रिहा, वीडियो कॉल पर मां से की बात
अन्य खबरें

ड्रग्स मामला: बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा शारजाह जेल से रिहा, वीडियो कॉल पर मां से की बात

April 27, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुम्बई। मादक पदार्थ रखने के आरोप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह शहर में गिरफ्तार की गईं अभिनेत्री क्रिसन परेरा (27) को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रिहा कर दिया है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों ने कथित तौर पर मुंबई की रहने वाली अभिनेत्री को जाल में फंसाया था।

वहीं, क्रिसन के भाई केविन परेरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जेल से बाहर आने के बाद 27 वर्षीय अभिनेत्री वीडियो कॉल पर अपनी मां से बात कर रही हैं। उनके भाई केविन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, क्रिसन आज़ाद है!!! वह अगले 48 घंटों में भारत में होगी. आरोपियों ने अभिनेत्री को हॉलीवुड की एक वेब सीरीज में काम दिलवाने का वादा किया और ऑडिशन के बहाने शारजाह भेजा, जहां उनके पास से मादक पदार्थ बरामद हुए। परेरा को एक अप्रैल को शारजाह हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था।

auto

अधिकारी ने बताया कि परेरा की गिरफ्तारी के बाद आरोपी रवि बोभते और एंटनी पॉल ने उन्हें छुड़ाने के लिए उनकी मां से कथित तौर पर 80 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद अभिनेत्री की मां ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया, जिसने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को मामले से संबंधित दस्तावेज भेजे थे जिसके बाद मामले के विवरण की जांच की गई और क्रिसन परेरा को बुधवार रात रिहा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विदेश मंत्रालय के साथ भी आधिकारिक तौर पर बातचीत जारी है। अधिकारी ने बताया कि परेरा एक-दो दिन में मुंबई लौट सकती हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM से तीरंदाजी खिलाड़ी दीप्ति कुमारी ने की मुलाकात, हरसंभव मदद का भरोसा
Next Article पाकिस्तान: कराची एक्सप्रेस की बोगी में 4 बच्चों समेत 7 की मौत

Related Posts

अन्य खबरें

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026
अन्य खबरें

UPI चार्ज पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR जारी रहेगा

September 16, 2026
अन्य खबरें

EPFO की वेतन सीमा बढ़ी, 51 लाख कर्मचारियों को फायदा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.