Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सलमान से कोई पिछले जनम का नाता है: मोहनीश बहल
अन्य खबरें

सलमान से कोई पिछले जनम का नाता है: मोहनीश बहल

August 19, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मोहनीश बहल एक बार फिर संजीवनी सीरियल से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। पिछले करीब 40 साल से फिल्मों में काम कर रहे मोहनीश के खाते में कई यादगार फिल्में और रोल्स हैं लेकिन फिर भी कभी उन्हें बड़ा ऐक्टर नहीं समझा गया। मोहनीश ने नवभारत टाइम्स के साथ
बॉलिवुड में करीब चार दशक लंबा करियर गुजारने वाले ऐक्टर मोहनीश बहल इन दिनों नोस्टैल्जिया के दौर से गुजर रहे हैं। एक ओर, वह अपने यादगार टीवी शो ‘संजीवनी’ के दूसरे सीजन में दोबारा अपने आइकॉनिक किरदार डॉक्टर शशांक गुप्ता को परदे पर जी रहे हैं। वहीं, हाल ही में उनकी सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के 25 साल पूरे हुए हैं। ऐसे में, उन्होंने हमसे शेयर की कुछ बेहद खास यादें:

‘हम आपके हैं कौन’ ने हाल ही में 25 साल पूरे किए हैं। आप इसे कैसे याद करते हैं?
इसके लिए मैं जितना भी कहूं, कम होगा। यह मेरी खुशनसीबी है कि मैं उस फिल्म का हिस्सा बना। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसकी वजह से मेरा करियर अभी तक चल रहा है, क्योंकि यह फिल्म अक्सर टीवी पर आती रहती है और पुरानी के साथ-साथ नई पीढ़ी भी इसे देखती है। मेरे लिए एक ऐक्टर के तौर पर भी यह बहुत ही स्पेशल फिल्म है, क्योंकि जब 1989 में ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज हुई थी, तब ऐक्टर्स को स्टीरियोटाइप होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता था। चूंकि, ‘मैंने प्यार किया’ में मेरा विलन का रोल था और वह हिट हो गया, तो मुझे ढेर सारे विलन के रोल मिलने लगे। लेकिन जब 5 साल बाद सूरज जी ने ‘हम आपके हैं कौन’ में मुझे पॉजिटिव रोल दे दिया, तो ऑडियंस और इंडस्ट्री को मुझे यह दिखाने का मौका मिला कि मैं पॉजिटिव रोल भी कर सकता हूं। फिर, ‘हम साथ साथ है’ आई, तो लोगों को लगा कि यार, यह तो हीरो भी बन सकता है, तो इससे जो वैराइटी मिली, उसी वजह से मेरा करियर टिका रहा है। इसका पूरा श्रेय सूरज जी को जाता है, क्योंकि इन फिल्मों के साथ सिनेमाई इतिहास में मेरा भी नाम लिया जाता है। यह सोचकर अच्छा लगता है कि मैं गुमनाम ऐक्टर्स में खो नहीं जाऊंगा।

सलमान एक किस्सा सुनाते हैं कि आपको उनसे पहले फिल्में मिलने लगी थीं, तो आपने कहा कि मैं थक गया हूं। फिर आपकी फिल्में नहीं चलीं और काम कम हो गया। इसमें कितनी सचाई है?
यह सलमान का फेवरिट किस्सा है। (हंसते हैं) दरअसल, जब हम स्ट्रगल कर रहे थे, तब मेरे पास 3-4 फिल्में पहले आ गई थीं। वह तब भी स्ट्रगल कर रहा था, जबकि मैं शूटिंग में बिजी रहता था। तब हम एक ही जिम में वर्कआउट करते थे। एक दिन मैं थका हुआ था, तो बेंच पर लेट गया। उसने कहा, एक्सरसाइज कर, तो मैंने कहा, नहीं यार, मैं थका हुआ हूं। डबल शिफ्ट कर रहा हूं। शायद सक्सेस थोड़ी चढ़ भी गई थी, क्योंकि पैसे भी कमा रहा था, लग रहा था कि मैं कुछ बन गया हूं, तो मैंने अंग्रेजी में कहा- यार, आई नीड अ ब्रेक। फिर, मेरी पिक्चर फ्लॉप हो गई और ढाई साल का ब्रेक मिल गया, तो सलमान को मेरी कहानी से यह सीख मिली कि भाई, कभी ब्रेक मत मांगों।
‘हम आपके हैं कौन’ के 25 साल, अब ऐसे दिखते हैं इस फिल्म के सितारे

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसावधान! कहीं आप तो नहीं लगा रहे हैं इस कंपनी की स्कीम में पैसा, सरकार ने किया अलर्ट
Next Article छोटी स्कर्ट पहन ट्रोल हुईं मीरा राजपूत, लोग बोले- बेटी के कपड़े पहन लिए

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.