Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 05:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Honda ZR-V Hybrid ने मारी भारत में एंट्री, दमदार पावर के साथ मिलेगा शानदार माइलेज
अन्य खबरें

Honda ZR-V Hybrid ने मारी भारत में एंट्री, दमदार पावर के साथ मिलेगा शानदार माइलेज

July 26, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Honda
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : Honda Cars India ने भारतीय बाजार में अपनी नई हाइब्रिड SUV Honda ZR-V Hybrid को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹47.99 लाख रखी है। करीब दो महीने पहले कंपनी ने इस गाड़ी को पेश किया था। अब इसे आधिकारिक तौर पर बाजार में उतार दिया गया है। खास बात यह है कि Honda की यह भारत में पहली हाइब्रिड SUV है। कंपनी इसे जापान से पूरी तरह तैयार यूनिट यानी CBU मॉडल के रूप में भारत ला रही है। ऐसे में यह SUV सीधे प्रीमियम कार सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगी। कंपनी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी आने वाले दिनों में शुरू हो जाएगी।

भारत में Honda की सबसे बड़ी SUV में शामिल

Honda ZR-V कंपनी की मौजूदा भारतीय कार लाइनअप में सबसे बड़ी गाड़ियों में से एक है। SUV की लंबाई 4,657 mm, चौड़ाई 1,840 mm और ऊंचाई 1,621 mm है। इसका व्हीलबेस 2,655 mm रखा गया है। आकार के मामले में यह SUV सड़क पर काफी दमदार नजर आती है। कंपनी ने इसे प्रीमियम डिजाइन के साथ तैयार किया है, जिसमें स्पोर्टी लुक और आधुनिक फीचर्स का अच्छा मेल देखने को मिलता है।

auto

बड़ी ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल और पतले LED हेडलैम्प

Honda ZR-V Hybrid के फ्रंट में बड़ी ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल दी गई है। इसके दोनों ओर पतले LED हेडलैम्प लगाए गए हैं। फ्रंट बंपर में काम करने वाले एयर वेंट्स दिए गए हैं, जो इसके डिजाइन को और आकर्षक बनाते हैं। SUV के पिछले हिस्से में U-शेप लाइटिंग सिग्नेचर वाली रैपअराउंड LED टेल-लैम्प दी गई हैं। इसके अलावा रूफ स्पॉइलर, रियर वाइपर और बंपर में ही दिए गए डुअल एग्जॉस्ट आउटलेट भी मिलते हैं। भारत में आने वाले मॉडल में 18-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो SUV के प्रीमियम लुक को और बेहतर बनाते हैं।

ऑल-ब्लैक केबिन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Honda ZR-V Hybrid के अंदर ऑल-ब्लैक केबिन दिया गया है। इसमें कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग वाली लेदर अपहोल्स्ट्री, सॉफ्ट-टच मटीरियल और मेटैलिक ट्रिम इंसर्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। फ्लोटिंग सेंटर कंसोल में Honda का पुश-बटन गियर सेलेक्टर दिया गया है। डैशबोर्ड पर 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

SUV में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें:

  • डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • 12-स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम
  • ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन
  • पावर्ड फ्रंट सीट्स
  • वायरलेस फोन चार्जिंग
  • फ्रंट पार्किंग सेंसर
  • Acoustic Vehicle Alert System यानी AVAS

जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए 8 एयरबैग और ADAS

Honda ने ZR-V Hybrid में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा है। SUV में 8 एयरबैग और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

इसके अलावा Honda का पूरा ADAS पैकेज भी मिलता है। इसमें:

  • अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल
  • ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • लेन कीप असिस्ट
  • लो-स्पीड फॉलो
  • ड्राइवर अटेंशन मॉनिटर

जैसे फीचर्स शामिल हैं। इन फीचर्स की मदद से ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा और सुविधा दोनों बेहतर होती हैं।

2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन

Honda ZR-V Hybrid में कंपनी का 2.0 लीटर e:HEV स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। यह हाइब्रिड सिस्टम मिलकर 181 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के मुताबिक, यह SUV 0 से 100 kmph की रफ्तार महज 7.9 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 173 kmph तक है।

22.80 kmpl का माइलेज, कीमत ₹47.99 लाख

Honda ZR-V Hybrid की सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज भी है। कंपनी का दावा है कि यह SUV 22.80 kmpl तक का माइलेज देती है। भारत में Honda ZR-V Hybrid को ₹47.99 लाख एक्स-शोरूम की इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च किया गया है। चूंकि इसे जापान से CBU मॉडल के तौर पर इम्पोर्ट किया जा रहा है, इसलिए इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखी गई है। अब देखना होगा कि भारतीय बाजार में Honda की पहली हाइब्रिड SUV को ग्राहकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से टूटा रात का सन्नाटा, PB में लौटा ‘प्रिंस खान’ के खौफ का काला साया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफर्जी पहचान, असली ठगी… ‘रक्षक’ ने बेनकाब किया ‘TTE साहेब’ का पूरा नेटवर्क
Next Article रांची में आज गूंजेगा फुटबॉल का रोमांच, 135वें डूरंड कप के आगाज से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद

Related Posts

Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Headlines

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026
देश

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.