अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : आज के समय में हृदय रोग सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहे। 20 से 44 वर्ष के युवाओं में भी यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। अस्वस्थ जीवनशैली, तनाव, मोटापा, उच्च रक्तचाप और मधुमेह इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। जिम या खेलते समय हार्ट अटैक की खबरें भी चिंता बढ़ा रही हैं।घर पर अपने हृदय स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए कुछ सरल तरीके हैं, जिनका पालन करके आप अपनी स्थिति का आकलन कर सकते हैं।
हृदय रोग का खतरा
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हृदय रोग दुनिया में मृत्यु का प्रमुख कारण है। हार्ट अटैक तब होता है जब दिल को रक्त पहुंचाने वाली नसें अवरुद्ध हो जाती हैं, जिससे हृदय की मांसपेशी पर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और हृदय का काम बंद हो जाता है।
घर पर ऐसे जानें दिल की सेहत
घर पर आप कुछ आसान तरीकों से अपने हृदय की सेहत जांच सकते हैं:
- दिल की धड़कन : अपनी दिल की धड़कन को मापें। सामान्य सांसों की दर 60 से 100 बीट प्रति मिनट होती है।
- रक्तचाप मापन : यदि संभव हो तो घर पर ब्लड प्रेशर मापने की मशीन का उपयोग करें, सामान्य रक्तचाप 120/80 माना जाता है।
- शारीरिक गतिविधि : हल्की फुल्की एक्सरसाइज कर देखें, ज्यादा थकान महसूस हो तो सावधान रहें।
- सांस लेने में कठिनाई : यदि सामान्य काम करते समय सांस फूलती हो तो डॉक्टर से जांच कराएं।
- वजन पर ध्यान : अपने वजन और बॉडी मास इंडेक्स जांचें, ज्यादा वजन हृदय के लिए खतरा है।
- तनाव कम करें : तनाव नियंत्रित करने के लिए योग-प्राणायाम करें।
- सही आहार : तंबाकू छोड़ें, जंक फूड कम खाएं, फल-सब्ज़ियां खाएं।
यदि आपको दिल से जुड़े कोई भी लक्षण महसूस हों जैसे छाती में दर्द, दिल की धड़कन अनियमित होना, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें। हृदय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और समय-समय पर जांच कराते रहना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें : DGP ने पलामू DIG नौशाद आलम को दिये टास्क… जानें क्या

