Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वेब सीरीज ‘फिक्सर’ से वापसी कर रही हैं ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर
अन्य खबरें

वेब सीरीज ‘फिक्सर’ से वापसी कर रही हैं ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर

August 27, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर नारंग एएलटी बालाजी के वेब सीरीज ‘फिक्सर’ से डिजिटल दुनिया में कदम रख रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से मशहूर ईशा का कहना है कि वह दिल से अब भी बच्ची हैं। ईशा टेड टॉक पहल के तहत भाषण देने के लिए सोमवार को मुंबई के किशनचंद चेलाराम (केसी) कॉलेज में थीं। इसी दौरान वह पुरानी यादों में खो गईं। उन्होंने कहा कि मैंने जय हिंद कॉलेज में पढ़ाई की है, जो केसी कॉलेज के पीछे है। यहां आने के बाद मुझे ऐसा लगा जैसे मैं उसी माहौल में प्रवेश कर गई हूं। मुझे लगता है कि चीजें बहुत बदल गई हैं लेकिन मैं अब भी वहीं हूं। मैं वास्तव में अपने बचपन के दिनों को याद करती हूं लेकिन मुझे लगता है कि मैं अब भी दिल में एक बच्ची हूं। अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा कि मैं वेब सीरीज ‘फिक्सर’ के साथ बॉलीवुड में वापसी करने वाली हूं। यह जल्द ही रिलीज होगी। ईशा ने सोशल मीडिया पर केसी कॉलेज में आने का मौका देने के लिए टेड टॉक का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि आपने मुझे अपनी जीवन यात्रा साझा करने का अवसर दिया।

‘फिक्सर’ में वह सब-इंस्पेक्टर जयंती जावड़ेकर का किरदार निभा रही हैं, जो अपने छोटे बेटे और पति के साथ एक मामूली घर में रहती हैं। ईशा ने कहा कि ‘ क्या कूल है हम ‘(2005) के बाद बालाजी प्रोडक्शन में यह दूसरी बार है जब मैं काम कर रही हूं। वेब सीरीज एक सस्पेंस थ्रिलर है।

उल्लेखनीय है कि ईशा ने 1998 में तमिल फिल्म ‘चंद्रलेखा’ से अपना डेब्यू किया था। तमिल फिल्म ‘काढ़ल कविताई’ से चर्चा में आईं, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। बॉलीवुड में ईशा ने 2000 में आई हिंदी फिल्म ‘फिजा’ से अपना डेब्यू किया था। ईशा ने ‘पिंजर’, ‘डॉन’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘एक विवाह ऐसा भी’ और ‘राख’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। ईशा ने नवंबर 2009 में होटल व्यवसायी टिम्मी नारंग से शादी की है। दंपति की एक बेटी रिआना है, जिसका जन्म 2014 में हुआ है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफिल्म ’83 द फिल्म’ में बोमन निभाएंगे फारुक इंजीनियर की भूमिका
Next Article फिल्म ‘वॉर’ का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक एक्शन और ग्लैमर का है भरपूर तड़का .

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.