Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मरजावां’ का दूसरा ट्रेलर जारी , 15 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
अन्य खबरें

मरजावां’ का दूसरा ट्रेलर जारी , 15 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

November 1, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की दमदार भूमिका वाली फिल्म ‘मरजावां’ का दूसरा ट्रेलर शुक्रवार को जारी हो गया है। फिल्म के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।सिद्धार्थ ने लिखा-‘मरजावां’ का ट्रेलर शेयर करते हुए उत्साहित हूँ।आखिर रघु ने जोया को क्यों मारा?देखिये 15 नवंम्बर को #मरजावां!

फिल्म के ट्रेलर में सिद्धार्थ कहते सुनाई देते है ‘कोई भी प्रेम कहानी तब शुरू होती है,जब दो लोग मिलते है और खत्म तब होती है जब वो बिछड़ते है।’ फिल्म के इस ट्रेलर को विष्णु का किरदार निभा रहे रितेश देशमुख ने भी ट्विटर पर शेयर किया है।रितेश ने ट्वीट किया-‘तीन फुट के कमीनेपन के सामने कोई आशिक नहीं टिक पायेगा! आ गया #मरजावां का दूसरा ट्रेलर !

फिल्म के इस ट्रेलर में रितेश देशमुख का दमदार डायलॉग ‘रघु! छोटा मुँह,बड़ी बात। बिना बादशाह की इजाजत जब आवाम खुशियां मनाती है बगावत की पहली निशानी वहीं होती है’ कहते हुए दिखाई दे रहे है। फिल्म का यह ट्रेलर जबरदस्त है। ट्रेलर में कई डायलॉग्स और एक्शन है। सोशल मीडिया पर फिल्म का यह ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म का दूसरा ट्रेलर है। इससे पहले ‘मरजावां’ का एक ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके है,जिसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिला।फिल्म में इश्क और इंतकाम की कहानी है।फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की जोड़ी दिखेगी। फिल्म में सिद्धार्थ रघु नाम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि रितेश देशमुख विलन के किरदार में है। वहीं रकुल प्रीत डांसर की भूमिका में होंगी। यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक मिलाप मिलन झावेरी है, जबकि फिल्म को भूषण कुमार और निखिल आडवाणी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसलमान खान ने शुरू किया ‘राधे’ का सफर, अगले साल ईद पर रिलीज होगी फिल्म
Next Article पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से की मुलाकात

Related Posts

अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
अन्य खबरें

पतली आईब्रो से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे

August 25, 2026
अन्य खबरें

सरकारी नौकरी का अलर्ट: IBPS, SBI, NTPC, SAIL समेत 31,570 Vacancy

August 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.