Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सांसद प्रतिनिधि के इंजीनियर बेटे की बीच सड़क दर्दनाक मौ’त… जानें कैसे
अन्य खबरें

सांसद प्रतिनिधि के इंजीनियर बेटे की बीच सड़क दर्दनाक मौ’त… जानें कैसे

April 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सांसद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Palamu : पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव के पास शनिवार भोरे-भोर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी आकाश पांडेय के रूप में हुई है। आकाश भाजपा सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि ईश्वरी पांडेय के बेटे थे। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

सुबह 8 बजे के आसपास हुई टक्कर

पड़वा थानेदार अंचित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। स्कॉर्पियो पड़वा की ओर से आ रही थी, जबकि बुलेट बाइक मेदिनीनगर की तरफ से जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट सवार आकाश पांडे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

खाई में जा गिरी स्कॉर्पियो

हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पड़वा थानेदार अंचित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।

घायल अस्पताल भेजे गए

इस हादसे में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) भेज दिया गया।

ग्रासिम इंडस्ट्री में जूनियर इंजीनियर थे आकाश

परिजनों ने बताया कि आकाश पांडेय ग्रासिम इंडस्ट्री, रेहला में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह वह मेदिनीनगर स्थित घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। आकाश की शादी चार साल पहले हुई थी। उनकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता और कार्यकर्ता

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता एमएमसीएच पहुंचे। सभी ने परिजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बंधाया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पूरे इलाके में शोक

आकाश पांडेय की असमय मौत से गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है। लोग इस हादसे को बेहद दुखद बता रहे हैं। परिवार, रिश्तेदार और जानने वाले सभी सदमे में हैं।

इसे भी पढ़ें : भयंकर गर्मी से झुलस रहा झारखंड, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभयंकर गर्मी से झुलस रहा झारखंड, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
Next Article ईरान पर अमेरिका का बड़ा दबाव! तीन युद्धपोत, 200 लड़ाकू विमान तैनात

Related Posts

Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
जॉब/एजुकेशन

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026
Headlines

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.