अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : झारखंड के कई जगहों में 30 मई से बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की संभावना है। बंगाल में मॉनसून के पहुंचते ही यह झारखंड में भी दो-तीन दिनों के भीतर पहुंच जाएगा।
इधर मॉनसून के झारखंड में समय पूर्व पहुंचने के सूचना से राज्य के किसानों में खुशी का माहौल है। इसे लेकर किसान खेतों को तैयार करने में लग गए हैं।
गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। बीच-बीच मे धूप और उमस महसूस की गई।
पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 48.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री,जमशेदपुर में 34.3, डालटेनगंज में
35.2, बोकारो में 34.2 और चाईबासा में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा के कुएं में मिली UP के JE की डेड बॉडी, जांच में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से वित्त आयोग की टीम ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
इसे भी पढ़ें : भारत में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना का नया वैरियंट, एक हफ्ता में तीन गुना बढ़े मामले
इसे भी पढ़ें : कमजोर मेमोरी से जूझ रहे लोगों के लिए ब्रेन पावर फूड्स…
इसे भी पढ़ें : कमजोर मेमोरी से जूझ रहे लोगों के लिए ब्रेन पावर फूड्स…
इसे भी पढ़ें : वित्त आयोग के दौरे से पहले CM हेमंत ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
इसे भी पढ़ें : इंडियन एयरफोर्स में 284 पदों पर vacancy
इसे भी पढ़ें : नेतरहाट के जंगल में घुसे जवानों को मिली उम्दा कामयाबी… जानें क्या



