Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आपके दांतों को तेजी से खराब कर रही है ये 6 चीजें, तुरंत बनाएं दूरी
अन्य खबरें

आपके दांतों को तेजी से खराब कर रही है ये 6 चीजें, तुरंत बनाएं दूरी

February 15, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। आप जो भी खाते-पीते हैं, उसका असर आपके दांतों और मसूड़ों पर पड़ता है. खाने की कुछ चीजें दांतों को मजबूत करती हैं वहीं, कुछ चीजें दातों को तेजी से खराब करती हैं. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जो दांतों की खूबसूरती खराब करने का काम करती हैं.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में कोरोना की रोकथाम के लिए एक बार फिर लगाई गई पाबंदियाँ, जानें किन चीजों पर लागू हैं ये पाबंदियाँ?

इसे भी पढ़ें- Valentine Day Special : रील लाइफ से रियल लाइफ तक कुछ ऐसी है इन सितारों की लव स्टोरी

इसे भी देखें- मौत की कुश्ती: पहलवान का एक दांव और सामने वाली की तुरंत हुई मौत

इसे भी पढ़ें – बॉलीवुड में अधूरी रही इन हस्तियों की प्रेम कहानी

इसे भी पढ़ें- सावधान! जल्द लौटा दे अपने दोस्त के पैसे वरना हो सकता है ये अंजाम?

इसे भी पढ़ें- जरूरी खबर: प्लास्टिक से बने चम्मच, गिलास से लेकर झंडे-ईयरबड तक सब बैन

 

सोडा, डाइट सोडा और स्वीट ड्रिंक्स

Is diet cola good for health | Does Diet Coke helps in weight loss?

  • सोडा, कॉफी, स्वीट या कोई भी एनर्जी ड्रिंक दांतों की सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है.
  • ये चीजें कार्डियोवास्कुलर डिजीज, मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी चीजों को बढ़ावा देती हैं.
  • इन ड्रिंक्स में पाया जाने वाले एसिड दांतों में कैविटी की समस्या पैदा करते हैं और इसकी वजह से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं.
  • ये टूथ एनामेल यानी दांत के बाहरी परत को भी नुकसान पहुंचाते हैं.
  • इन ड्रिंक्स के एसिड शरीर के अंदर भी एसिड मात्रा को बढ़ाते हैं.
  • रिसर्च से पता चलता है कि सॉफ्ट और शुगर ड्रिंक्स दांतों के लिए बेहद हानिकारक हैं.
  • खासतौर से कोल्ड ड्रिंक्स में सिट्रिक एसिड होता है जो टूथ एनामेल को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाते हैं. ये दांतों से कैल्शियम भी खींच लेते हैं.
  • शोधकर्ताओं का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक्स को मुंह में रोक कर रखने से दिक्कत और बढ़ सकती है.
  • एक्सपर्ट्स एसिड वाले ड्रिंक्स पीने के तुरंत बाद ब्रश करने की सलाह देते हैं.

 

 

शुगर और कैंडीज

Sugar candies from Kyoto | Japanese candy, Wagashi, Colorful candy

  • शुगर की वजह से मुंह में हानिकारक बैक्टीरिया पैदा होते हैं.
  • किसी भी खाने में ऊपर से शुगर डालना सेहत के साथ-साथ दांतों को भी नुकसान पहुंचाता है. फूड और डेयरी प्रोडक्ट में नेचुरल तौर पर मौजूद मिठास में फाइबर और मिनरल्स होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.
  • वहीं हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप या टेबल शुगर कैविटी के साथ मुंह की गंदगी भी बढ़ाने का काम करते हैं.
  • जो लोग बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं, अक्सर उनमें मसूड़ों की बीमारी पाई जाती है.
  • कैंडीज, लॉलीपॉप में भी बहुत ज्यादा शुगर होता जिससे बच्चों के दांत कमजोर हो जाते हैं.

 

मीठे अनाज और बेक्ड मिठाई

Halwa Is Only Option To Convert Every Vegatable And Fruit Into Sweet - हर स्वाद में अंदाज, 'अनाज, फल या सब्जी को मिठाई में बदलने का भी एक ही विकल्प 'हलवा' -

  • बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत एक कटोरी मीठे साबुत अनाज के साथ करते हैं.
  • मीठे अनाज में प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है.
  • इनमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो दांतों के लिए अच्छा नहीं होता है.
  • बेक्ड मिठाईयां भी दांतों को कमजोर करती हैं और मसूड़ों की बीमारियां बढ़ाती हैं.
  • सुबह-सुबह केक-पेस्ट्री जैसी चीजें खाने से बचें.
  • अगर आप नाश्ते में ओट्स या कॉर्नफ्लेक्स खाते हैं तो इसमें शुगर की मात्रा बहुत ही कम रखें.

 

सफेद ब्रेड और स्टार्च वाले फूड

Here Is Why Bread Is Bad For Your Health

  • रिफाइंड कार्ब्स और स्टार्च वाले फूड जैसे सफेद ब्रेड, सफेद चावल और आलू के चिप्स मुंह की सेहत को खराब कर सकते हैं.
  • व्हाइट ब्रेड और चिप्स में पाए जाने वाले कार्ब मुंह के बैक्टीरिया और कैविटी को तेजी से बढ़ाते हैं.
  • 2011 की एक स्टडी के मुताबिक, आलू के चिप्स बच्चों में कैविटी का खतरा तेजी से बढ़ाते हैं.
  • स्टार्च वाले फूड अक्सर दांतों में चिपक जाते हैं जिससे ये दांतों को लंबे समय तक नुकसान पहुंचाते हैं.
  • इनकी जगह ताजे फल खाने की कोशिश करें.

 

फ्रूट जूस

क्‍या हेल्‍दी है : फल या फलों का जूस? | Which is Healthy: Fruit juice or Fruits? - Hindi Boldsky

  • फ्रूट जूस 100% पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में पीने से ये दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
  • फ्रूट जूस में भी कुछ मात्रा में एसिड होता है जो टूथ एनामेल के लिए हानिकारक हो सकते हैं.
  • खासतौर से अंगूर, संतरे, सेब और लेमन जूस एसिड की मात्रा ज्यादा होती है.
  • इसलिए इसे हर दिन पीने से बचना चाहिए.

 

अल्कोहल

Big Difference In Liquor And Beer Rates In UP And Delhi - यूपी में मिल रही दिल्ली से बेहद सस्ती शराब और बीयर, देखें प्रमुख ब्रांड की रेट लिस्ट और अंतर |

  • शुगर वाले अल्कोहलिक ड्रिंक दांतों के लिए अच्छे नहीं हैं.
  • इनकी वजह से ओरल कैंसर होने का खतरा भी होता है.
  • अल्कोहल की वजह से मुंह सूखने लगता है और मुंह में बैक्टीरिया बनने लगते हैं.
  • ज्यादा एल्कोहल की वजह से दांतों की देखभाल भी ज्यादा करनी पड़ती है.
  • अगर आप एल्कोहल का सेवन करते हैं तो इसकी मात्रा सीमित कर दें.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्या आपने इन सामानों को घर से किया बाहर? ये चीजें रोक रही आपके घर की समृद्धि
Next Article Breaking: रांची-पटना फोरलेन पर भयानक हादसा, 8 की मौत; बढ़ सकती है संख्या

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
अन्य खबरें

करवा चौथ पर बादलों में छिप जाए चांद तो क्या करें? जानें कैसे खोलें व्रत

October 28, 2026
अन्य खबरें

कार्तिक महीने में इन 5 दिनों का है खास महत्व, कब करें स्नान और क्या करें दान… जानें

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.