अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। पूर्व मध्य रेलवे (RRC ECR) ने कुल 1149 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 25 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrcpatna.gov.in पर जाना होगा।
योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है, जिसमें कम से कम 50% अंक हों। साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्र सीमा 15 से 24 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी—SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की उम्र सीमा में राहत दी जाएगी।
सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा से नहीं होगा। चयन 10वीं और ITI के अंकों के औसत के आधार पर किया जाएगा। दोनों का वेटेज बराबर होगा। अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होंगे, तो उम्रदराज उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर ₹100 देना होगा। SC/ST/महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:
सबसे पहले rrcpatna.gov.in पर जाएं।
नए यूजर को रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन ID बनाना होगा।
आवेदन फॉर्म में पर्सनल डिटेल्स, 10वीं और ITI की जानकारी भरें।
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स (मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
यह भर्ती न सिर्फ ट्रेनिंग बल्कि रेलवे में स्थायी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करती है।
इसे भी पढ़ें : डकैती से लेकर ड्रग्स तक… हिंदपीढ़ी के दो कुख्यात अब पुलिस के शिकंजे में



