Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 12:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिग्गज ‘वीरू’ अस्पताल में एडमिट
अन्य खबरें

दिग्गज ‘वीरू’ अस्पताल में एडमिट

October 31, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बॉलीवुड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म शोले ‘वीरू’ का दमदार किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाले धर्मेंद्र जल्द अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं, लेकिन उससे पहले उनकी तबीयत को लेकर खबरें चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस चिंतित हो गए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी सलामती की दुआएं कीं। वहीं, धर्मेंद्र की टीम ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। अस्पताल में भर्ती होना उनका नियमित चेकअप था, जो पहले से तय था। टीम ने कहा, “धर्मेंद्र जी पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगे।”

 हमेशा फिटनेस को देते हैं अहमियत

धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और एनर्जी से लोगों को प्रेरित करते हैं। वे नियमित रूप से योग, हल्का व्यायाम और संतुलित खानपान का पालन करते हैं। कुछ समय पहले वे अमेरिका में बढ़ती उम्र से जुड़ी सामान्य जांच के लिए भी गए थे।

 8 दिसंबर को मनेगा धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र का जन्मदिन 8 दिसंबर को है। हर साल इस दिन उनके मुंबई स्थित घर के बाहर हजारों फैंस जुटते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। इस बार उनके 90वें जन्मदिन को लेकर परिवार और प्रशंसक दोनों ही बेहद उत्साहित हैं।

अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे धर्मेंद्र

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे। उम्र के 90वें पड़ाव पर पहुंचने के बावजूद वे अभिनय के प्रति उतने ही एक्टिव हैं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें धर्मेंद्र की झलक भी देखने को मिली। ट्रेलर में अपने पिता को देखकर सनी देओल ने भी भावनात्मक प्रतिक्रिया दी। इससे पहले धर्मेंद्र रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तथा शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में भी नजर आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : बिहार में ‘मोंथा’ तूफान का कहर, नीतीश-तेजस्वी की रैलियां रद्द

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article31 साल का इंतजार आखिर खत्म… जानें
Next Article झारखंड @25 की तैयारियां तेज, प्रधान सचिव ने संभाली कमान

Related Posts

Headlines

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026
Headlines

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026
Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026

राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

November 4, 2026

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.