Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 01:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 31 साल का इंतजार आखिर खत्म… जानें
Headlines

31 साल का इंतजार आखिर खत्म… जानें

October 31, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
31 साल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ समाहरणालय का सभागार… जहां आम दिनों में फाइलों और आदेशों की चर्चा होती है, वहीं इस दिन मुस्कुराहटों और बधाइयों का माहौल था। वजह भी खास थी… 31 साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 22 लिपिकों को आखिरकार प्रधान लिपिक का पद मिला। इन 22 लिपिकों में से कई ऐसे हैं जिन्होंने अपनी सेवा की शुरुआत 1990 के दशक में की थी। तब से वे हर साल उम्मीद करते थे कि शायद इस बार उनका नंबर आएगा। पर साल दर साल बीतते गए, और उम्मीद धीरे-धीरे एक आदत बन गई… इंतजार की आदत। शुक्रवार को जब जिला स्थापना समिति की बैठक में डीसी मनीष कुमार ने पदोन्नति सूची जारी की, तो कई आंखों में खुशी के साथ राहत भी झलक रही थी। किसी ने कहा, “अब लगता है मेहनत का फल सच में देर से ही सही, लेकिन मिलता जरूर है।”

बैठक में छलकी खुशी, भावनाओं का मिला सम्मान

डीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्थापना शाखा से जुड़ी कई बातें रखी गईं, लेकिन असली पल तब आया जब पदोन्नति की घोषणा हुई। समाहरणालय के गलियारे में बधाई देने वालों की कतार लग गई। कुछ लिपिकों ने अपने सहयोगियों को गले लगाकर खुशी जताई, तो कुछ चुपचाप फोन पर घर वालों को यह खबर सुनाने में व्यस्त थे।

पदोन्नति अधिकार नहीं, जिम्मेदारी है : डीसी मनीष कुमार

डीसी मनीष कुमार ने इस मौके पर कहा, “पदोन्नति केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और भरोसे का प्रतीक है। प्रशासन तभी मजबूत बनता है जब हर कर्मचारी अपनी भूमिका ईमानदारी और समर्पण से निभाए।” उन्होंने स्थापना शाखा की टीम की सराहना की और सभी नव-प्रोन्नत प्रधान लिपिकों को बधाई दी। उनके शब्दों में औपचारिकता कम और अपनापन ज्यादा था… शायद यही इस दिन को खास बना गया।

“अब लगेगा मेहनत व्यर्थ नहीं गई”

पदोन्नति पाने वाले लिपिकों ने डीसी से मुलाकात कर आभार जताया। किसी ने कहा, “हमने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी थी।” तो किसी ने मुस्कुराते हुए कहा, “अब घर में भी दीवाली जल्दी आ गई।” इन भावनाओं में एक गहरी राहत थी… वर्षों की मेहनत, इंतजार और संघर्ष के बाद मान्यता मिलने की।

इसे भी पढ़ें : थम गई मासूम सीमा की सांसें, गांव में गूंजा सिर्फ सन्नाटा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार कैसे बदला अंधेरे से उजाले तक… नीतीश कुमार का खुला पोस्ट वायरल
Next Article दिग्गज ‘वीरू’ अस्पताल में एडमिट

Related Posts

Headlines

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026
Headlines

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026
Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटियों के कैंसर पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी सरकार, सीएम हेमंत बोले- पहले एक्सपर्ट्स की लेंगे राय

November 4, 2026

राम की पैड़ी पर जलेगी 30 लाख दीपों की ज्योति, पांच दिन तक उत्सव में डूबी रहेगी रामनगरी

November 4, 2026

हेमंत सरकार और यूनियन बैंक में MoU, 1.75 लाख कर्मियों को मुफ्त बीमा और सस्ता कर्ज

November 4, 2026

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.