Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 08:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जब गुस्से में अपनी जींस की जेब फाड़ बैठे थे सनी देओल, शाहरुख़ से थी नाराज़गी!
अन्य खबरें

जब गुस्से में अपनी जींस की जेब फाड़ बैठे थे सनी देओल, शाहरुख़ से थी नाराज़गी!

August 7, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

जब सनी देओल के बेटे ने बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर ली है तो ऐसा माना जा रहा कि शाहरुख़ और सनी के बीच की दूरियां ख़त्म हो सकती हैं.

बॉलीवुड में साल 1993 में आई फिल्म ‘डर’ ने भले ही लोकप्रियता बटोरी, लेकिन इस फिल्म के बाद से ही शाहरुख़ खान और सनी देओल में काफी मनमुटाव देखा जाने लगा था. खबरें तो यहां तक थीं कि इस फिल्म की वजह से दोनों सुपरस्टार के बीच आई दूरियां लम्बे समय तक रहीं. बताया जाता है कि तकरीबन 16 साल तक दोनों के बीच बातचीत ही नहीं हुई.

फिल्म ने जहां एक तरफ शाहरुख़ खान को एक्टिंग की दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई, वहीं सनी देओल को फिल्म से जुड़ी कई बातें रास नहीं आईं. हालांकि वो कभी भी इन बातों को फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा से नहीं कह सके.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी का कहना था कि फिल्म में उनका किरदार एक लेफ्टिनेंट कमांडर सुनील मल्होत्रा का था. ऐसे में सनी का मानना था कि जब मैं कोई ऐसा दमदार किरदार निभा रहा हूं तो कोई मुझे चाकू कैसे मार सकता है, (दरअसल फिल्म के एक सीन में शाहरुख़ उन्हें चाकू मारते हैं). उन्हें इस बात पर काफी गुस्सा आया था. लेकिन यश चोपड़ा के सम्मान में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा.

फिल्म ‘डर’ के एक सीन में शाहरुख़ खान और सनी देओल.

बताते हैं कि उस दौरान सनी को इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने अपने हाथ जींस की जेब में डाल लिए और गुस्से में वो जान ही नहीं सके कि उनकी जींस की जेब फट चुकी है. दरअसल उन्होंने गुस्से में हाथ जेब में डालते हुए अपनी ही जेब को नुकसान पहुंचा दिया था. हालांकि शाहरुख़ से बात ना होने पर सनी अक्सर ये कहते दिख जाते हैं कि वो पार्टीज में कम जाते हैं और शायद इसलिए उनकी शाहरुख़ से बात नहीं हुई.

शाहरुख़ खान के ट्विटर से लिया गया स्क्रीनशॉट.

ऐसे में अब, जब सनी देओल के बेटे ने बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर ली है तो ऐसा माना जा रहा कि शाहरुख़ और सनी के बीच की दूरियां ख़त्म हो सकती हैं. दरअसल जब सनी के बेटे करन देओल की फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ का टीजर रिलीज किया गया तो शाहरुख़ ने ट्विटर पर इसकी जमकर तारीफ की. जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉलीवुड के दो दिग्गज स्टार जल्द ही साथ देखे जा सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘खतरों के खिलाड़ी’ में स्टंट करती दिखेंगी भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी
Next Article आर्टिकल 370 पर पाक ने दुनियाभर से मांगी मदद, अमेरिका ने कहा- पहले आतंकियों का समर्थन बंद करो

Related Posts

अन्य खबरें

सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार

October 10, 2026
बिजनेस

रांची में MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 517 KM

October 10, 2026
अन्य खबरें

सहकारिता योजनाओं पर मंत्री सख्त, बोले- फाइलें अटकाना बंद करें, तुरंत निपटाएं पेंडिंग काम

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा

October 11, 2026

राशिफल @ 11 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 11, 2026

सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार

October 10, 2026

रांची में MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 517 KM

October 10, 2026

बियाडा एमडी ने पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया का लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर दिये सख्त निर्देश

October 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.