Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 12:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » क्यों बनी बॉर्डर 2? रिकॉर्ड नहीं, यह है असली मकसद
अन्य खबरें

क्यों बनी बॉर्डर 2? रिकॉर्ड नहीं, यह है असली मकसद

January 4, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिकॉर्ड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। फिल्म के रिलीज से पहले ही लोग इसकी तुलना 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर से कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने इस पर अपनी बात रखी है।

इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुई चर्चा

हाल ही में एक इंस्टाग्राम यूजर ने फिल्म बॉर्डर के मशहूर गाने संदेशे आते हैं का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ सवाल पूछा गया कि क्या बॉर्डर 2, बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। इस पोस्ट को निधि दत्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया।

निधि दत्ता ने बताया फिल्म का असली मकसद

निधि दत्ता ने साफ शब्दों में लिखा कि बॉर्डर 2 को बनाने का मकसद बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ना कभी नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके पिता जे.पी. दत्ता ने बॉर्डर जैसी बेहतरीन फिल्म बनाई थी और उस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ सकता। उनके अनुसार बॉर्डर और बॉर्डर 2 दोनों का उद्देश्य केवल भारतीय सैनिकों की सच्ची और भावनात्मक कहानी दिखाना है।

नया गाना घर कब आओगे हुआ रिलीज

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में बॉर्डर 2 का गाना घर कब आओगे रिलीज किया है। यह गाना बॉर्डर के आइकॉनिक गाने संदेशे आते हैं का रीक्रिएशन है। इस गाने को सोनू निगम, दिलजीत दोसांझ, विशाल मिश्रा, रूप कुमार राठौड़ और अरिजीत सिंह ने गाया है। इसका संगीत मिथुन ने दिया है और बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

बॉर्डर फिल्म की यादें

1997 में रिलीज हुई बॉर्डर फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। इसमें सनी देओल, बॉबी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म आज भी देशभक्ति सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।

बॉर्डर 2 में कौन-कौन आएगा नजर

बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें : “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आगाज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफैसलों से फुर्सत, फोरहैंड पर फोकस : रांची में जजों का बैडमिंटन संग्राम
Next Article ड्राइवर के उतरते ही धधक उठा 18 चक्का ट्रेलर, मची खलबली

Related Posts

अन्य खबरें

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
अन्य खबरें

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 35 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

November 3, 2026

परिवार संग चांडिल डैम पहुंचे सीएम हेमंत, बोले- इसे बनाएंगे वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट स्पॉट

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.