अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : अंडर 19 एशिया कप में भारतीय टीम को एक नया सितारा मिल गया है। महज 17 साल के अभिज्ञान कुंडू ने मलेशिया के खिलाफ ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने पूरे टूर्नामेंट में हलचल मचा दी। इस युवा बल्लेबाज ने 121 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया।
पाकिस्तान का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
इस टूर्नामेंट में इससे पहले पाकिस्तान के ओपनर समीर मिन्हास ने 177 रन की पारी खेलकर सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बनाया था। भारत के खिलाफ मैच से पहले इस रिकॉर्ड की काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में अभिज्ञान कुंडू ने 209 रन की नाबाद पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
भारत ने बनाया 400 से ज्यादा का स्कोर
अभिज्ञान कुंडू की विस्फोटक पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 408 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर ने मलेशिया की टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया।
5वें नंबर पर उतरकर मचाया तूफान
इस मैच में सभी की नजरें ओपनर वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे पर थीं। लेकिन दोनों के आउट होने के बाद अभिज्ञान 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने मैच का रुख ही बदल दिया।
कैसे बनी ऐतिहासिक पारी
अभिज्ञान कुंडू ने शुरुआत संभलकर की।
44 गेंदों में 6 चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया
80 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के के साथ शतक लगाया
106 गेंदों में 150 रन पूरे किए
121 गेंदों में 16 चौके और 9 छक्कों के साथ डबल सेंचुरी पूरी की
उन्होंने छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।
शानदार स्ट्राइक रेट और नाबाद पारी
अभिज्ञान ने 167.20 के स्ट्राइक रेट से 125 गेंदों पर 209 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे।
वैभव सूर्यवंशी के बाद अभिज्ञान का धमाका
इससे पहले भारत के वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट के पहले मैच में 171 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने 177 रन जड़ दिए। लेकिन अब अभिज्ञान कुंडू ने 200 से ज्यादा रन बनाकर इस रिकॉर्ड को ऐसी ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, जिसे तोड़ना आगे किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद मुश्किल होगा।
इसे भी पढ़ें : ससुराल के कमरे में मिली नवविवाहिता की बॉडी, 6 महीने पहले हुई थी शादी

