WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
इंडिया टीम के कप्तान विराट कोहली पापा बन गये। पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आज दोपहर को हुआ। विराट ने सोशल मीडिया के एक स्टेटमेंट के जरिये बेटी के आगमन का ऐलान किया है।
विराट ने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला।

