WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। श्रीलंका के तेज और घातक गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होने कहा है कि वो क्रिकेट के सभी फॉरमेट से संन्यास ले चुके हैं. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इस महान गेंदबाज की ये घोषणा श्रीलंका टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है.
लसिथ मलिंगा ने ट्विटर पर अपने संन्यास को लेकर घोषणा की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, मैं अब अपने टी-20 बूट्स को उतारना चाहता हूं और क्रिकेट के सभी फॉरमेट से संन्यास ले रहा हूं. उनका आभारी हूं, जिन्होंने मेरे इस पूरे सफर में मुझे सपोर्ट किया. आने वाले दिनों में युवा खिलाड़ियों से अपने अनुभव को साझा करना चाहूंगा.

