Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 05:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, जमानत पर किए गए रिहा
स्पोर्ट्स

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, जमानत पर किए गए रिहा

October 18, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
नई दिल्ली। अनुसूचित जाति को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया. हालांकि, उन्हें कुछ देर बाद अंतरिम जमानत पर रिहा भी कर दिया गया. युवराज सिंह ने पिछले साल लॉकडाउन के समय इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने यजुवेंद्र चहल के लिए एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था. इसके बाद, युवी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया.

युवराज सिंह की गिरफ्तारी के मामले को पुलिस ने शुरुआत में गुप्त रखा. उन्हें शनिवार को ही हरियाणा की हांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया था. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जानकारी रविवार देर रात सामने आई. पुलिस ने युवराज को हिसार स्थित पुलिस विभाग के गजेटेड ऑफिसर मैस में बैठाकर पूछताछ की और मामले से जुड़े कुछ सवाल-जवाब किए. बाद में हाई कोर्ट के निर्देशानुसार युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद युवराज सिंह ने बयान पर खेद भी व्यक्त किया था. उन्होंने ट्विटर पर कहा था कि मैं यह बात साफ कर देना चाहता हूं कि किसी भी तरह के भेदभाव में विश्वास नहीं रखता हूं. चाहे वह जाति, रंग, लिंग या मजहब का आधार पर हो. मैंने अपनी जिंदगी लोगों की भलाई के लिए लगाई है और आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा. उन्होंने आगे कहा था कि अपने दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान मैंने जो कहा उसे गलत तरीके से समझा गया. हालांकि, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते मैं यह कहता हूं कि अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं.

शिकायतकर्ता का आरोप- पुलिस ने युवी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट

वहीं, शिकायतकर्ता रजत कलसन ने युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस द्वारा वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप लगाए हैं. रजत ने बताया कि हम लोगों ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के युवराज सिंह को अंतरिम जमानत दिए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी हुई है. अदालत मे अगली सुनवाई होगी.

अब युवराज सिंह के खिलाफ हांसी पुलिस अदालत में चालान पेश करेगी. बता दें कि जून 2020 में हांसी पुलिस को रजत कल्सन ने शिकायत दी थी, उसके बाद फरवरी 2021 में केस दर्ज हुआ था.  हांसी पुलिस के पीआरओ सुभाष कुमार ने बताया कि युवराज सिंह की गिरफ्तारी शनिवार को की गई थी. इसके बाद उन्हें तफ्तीश में शामिल करते हुए बयान भी दर्ज किए गए. डीएसपी विनोद शंकर ने युवराज सिंह से पूछताछ की है. पूछताछ में शामिल होने के बाद युवराज सिंह चंडीगढ़ चले गए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में दिखेगा चक्रवात का असर, अगले 3 दिनों तक इन इलाकों में भारी बारिश
Next Article पेट्रोल के बाद रुलाएगा प्याज और टमाटर,अभी 100 रुपये के करीब आगे और बढ़ सकती है कीमत

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026
Headlines

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026
Headlines

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘ऑपरेशन भरोसा’ : जेब से फिसली यादें खाकी ने ढूंढ निकाली

October 30, 2026

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.