Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पेट्रोल के बाद रुलाएगा प्याज और टमाटर,अभी 100 रुपये के करीब आगे और बढ़ सकती है कीमत
बिजनेस

पेट्रोल के बाद रुलाएगा प्याज और टमाटर,अभी 100 रुपये के करीब आगे और बढ़ सकती है कीमत

October 18, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। त्योहारी मौसम में सब्जियों खासकर प्याज और टमाटर की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में इनकी कीमत में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी आई है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमत और देश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण फसल खराब होने से सब्जियों की कीमत में तेजी आई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में प्याज की कीमत 50 से 65 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।सरकार ने खाने-पीने की चीजों की कीमतों को काबू में रखने के लिए कई कदम उठाए हैं लेकिन इसके बावजूद हाल के दिनों में इनकी कीमत में तेजी आई है। दाल और प्रमुख खाद्य तेलों की औसत कीमत में पिछले एक महीने में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है लेकिन प्याज और टमाटर की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को प्याज की औसत कीमत 39 रुपये प्रति किलो पहुंच गई जो पिछले महीने 28 रुपये थी। एक साल पहले यह 46 रुपये प्रति किलो थी।टमाटर शतक के करीब
जहां तक टमाटर का सवाल है तो रविवार की इसकी औसत कीमत 45 रुपये प्रति किलो पहुंच गई जो सितंबर में 27 रुपये और एक साल पहले 41 रुपये थी। आंकड़ों के मुताबिक कोलकाता में टमाटर 93 रुपये किलो बिक रहा था। सूत्रों के मुताबिक देश के कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण आने वाले दिनों में टमाटर की कीमत और ऊपर जा सकती है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि प्याज, टमाटर और आलू की कीमत पिछले साल के मुकाबले कम है।

अमूमन सितंबर-नवंबर के दौरान स्टॉक घटने से प्याज की कीमत में तेजी आती है। नई फसल नवंबर के मध्य में आनी शुरू होती है। मंत्रालय का कहना है कि बफर स्टॉक जारी होने से प्याज की कीमतों को स्थिर किया जा रहा है, जबकि टमाटर और आलू की कीमतों में नरमी के प्रयास जारी हैं। कीमतों में नरमी और न्यूनतम भंडारण हानि सुनिश्चित करने के लिए प्याज के स्टॉक को अगस्त के अंतिम सप्ताह से फर्स्ट-इन-फर्स्ट-आउट (एफआईएफओ) के आधार पर उचित तरीके से बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है।

auto

इसी के परिणामस्वरूप 14 अक्टूबर को महानगरों में खुदरा प्याज की कीमत 42 से 57 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में पहुंच गई है। वही प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 37.06 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि औसत थोक दर 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी। खुदरा बाजारों में 14 अक्टूबर को प्याज की कीमत चेन्नई में प्याज 42 रुपये प्रति किलो, दिल्ली में 44 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 45 रुपये प्रति किलो और कोलकाता में 57 रुपये प्रति किलो पर रही।

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्याज का बफर स्टॉक उन राज्यों में जारी किया जा रहा है जहां कीमतें अखिल भारतीय औसत से ऊपर हैं और कीमतें पिछले महीने की तुलना में बढ़ रही हैं। विभाग ने कहा कि 12 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, हैदराबाद, बंगलुरू, चेन्नई, मुंबई, चंडीगढ़, कोच्चि और रायपुर जैसे प्रमुख बाजारों में कुल 67,357 टन प्याज जारी किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, जमानत पर किए गए रिहा
Next Article बिहार से जुड़ा शाहरुख के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस का तार

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.