Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से जीता मैच दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में दूसरी हार
स्पोर्ट्स

गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से जीता मैच दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में दूसरी हार

April 4, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi. डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस का विजय रथ जारी है। पिछले सीजन की विजेता गुजरात ने 16वें सीजन में लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से एकतरफा अंदाज में मात दी। यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है, इससे पहले दिल्ली को लखनऊ सुपरजायंट्स से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि गुजरात ने ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को मात दी।

मैच में टॉस गंवा कर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 162 रन बनाये थे। जवाब में गुजरात ने 10 गेंद पहले ही चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाये। दिल्ली टीम की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर ने 37 रन, सरफराज खान ने 30 रन और अक्षर पटेल ने 36 रनों की पारी खेली और टीम को ये स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दिया। वहीं, गुजरात टाइटंस की तरफ से राशिद खान और मोहम्मद शमी ने 3-3 विकेट चटकाये।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को मोहम्मद शमी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने पृथ्वी शॉ को कैच आउट कराने के बाद मिचेल मार्श को बोल्ड कर दिया। शुरुआती झटकों के बाद डेविड वॉर्नर ने पारी संभाली और टीम का स्कोर 50 के पार ले गए।​ तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर मोहम्मद शमी ने पृथ्वी शॉ को अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच कराया। 5वें ओवर की दूसरी बॉल पर शमी ने मिचेल मार्श को बोल्ड कर दिया। अल्जारी जोसेफ ने नौवें ओवर की दूसरी बॉल पर डेविड वॉर्नर को बोल्ड कर दिया और तीसरी बॉल पर राइली रूसो को राहुल तेवलिया के हाथों कैच कराया।

राशिद खान ने 13वें ओवर की दूसरी बॉल पर अभिषेक पोरेल को बोल्ड कर दिया। 17वें ओवर की दूसरी बॉल पर राशिद खान ने सरफराज खान को जोशुआ लिटिल के हाथों कैच कराया। 19वें ओवर की चौथी बॉल पर राशिद खान ने अमन खान को पंड्या के हाथों कैच कराया। 20वें ओवर की चौथी बॉल पर शमी ने अक्षर पटेल को मिलर के हाथों कैच कराया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडीजीपी लावालौंग सीआरपीएफ कैंप पहुंचे, नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों का बढ़ाया हौसला
Next Article TATA IPL 2023: चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.