Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 01:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PCB की शिकायत के बाद ICC का बड़ा फैसला, सूर्या पर जुर्माना या चेतावनी!
स्पोर्ट्स

PCB की शिकायत के बाद ICC का बड़ा फैसला, सूर्या पर जुर्माना या चेतावनी!

September 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सूर्या
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी की सुनवाई पूरी हो चुकी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सूर्या की एक टिप्पणी को राजनीतिक बताते हुए आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई थी। अब फैसला आना बाकी है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा।

मैच रेफरी रिचर्डसन के सामने पेश हुए सूर्या
आईसीसी के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने इस मामले में सुनवाई की। इस दौरान बीसीसीआई के सीओओ हेमंग अमीन और क्रिकेट संचालन प्रबंधक सुमित मल्लापुरकर भी सूर्या के साथ मौजूद रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय कप्तान को आधिकारिक चेतावनी दी गई है। हालांकि उन पर जुर्माना या एक डिमेरिट प्वॉइंट भी लगाया जा सकता है।

पीसीबी ने लगाए राजनीतिक टिप्पणी के आरोप
यह विवाद तब शुरू हुआ जब सूर्यकुमार यादव ने 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में मिली जीत को भारतीय सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को समर्पित किया। पीसीबी ने इसे राजनीतिक बयान मानते हुए आईसीसी से शिकायत की। इसके बाद मैच रेफरी ने सूर्या से जवाब तलब किया।

आईसीसी की जांच और रिपोर्ट
रिचर्डसन ने आईसीसी से मिली दो रिपोर्टों की जांच के बाद कहा कि सूर्यकुमार की टिप्पणी से खेल की छवि को धक्का पहुंचा है। यह मामला आईसीसी के नियमों के तहत लेवल-1 उल्लंघन की श्रेणी में आता है।

बैन की संभावना नहीं, जुर्माना तय
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, लेवल-1 उल्लंघन की स्थिति में खिलाड़ी पर बैन नहीं लगता। ऐसे मामलों में आमतौर पर खिलाड़ी पर मैच फीस का जुर्माना या चेतावनी दी जाती है। भारतीय टीम एशिया कप फाइनल में पहुंच चुकी है और खिताबी मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। अब देखना होगा कि सूर्या पर क्या कार्रवाई होती है।

इसे भी पढ़ें : भारत-अमेरिका वार्ता अंतिम चरण में, शाह ने दिया बड़ा भरोसा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत-अमेरिका वार्ता अंतिम चरण में, शाह ने दिया बड़ा भरोसा
Next Article ACB के शिकंजे में नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

MI vs SRH मैच आज : मुंबई की इज्जत दांव पर, हैदराबाद जीत की लय पर सवार

April 29, 2026
स्पोर्ट्स

शानदार जीत के बाद कोहली बोले- “मुझे ये पसंद नहीं”… जानें क्यों

April 17, 2026
स्पोर्ट्स

पंजाब की पावर हिटिंग, मुंबई के सपने चकनाचूर

April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में आरोपियों को जमानत… जानें

May 8, 2026

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.