Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 03:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
स्पोर्ट्स

भारत ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

November 20, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

माउंट माउंगानुई। भारतीय टीम ने माउंट माउंगानुई में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया है। मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मेजबान टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मुकाबला 65 रन से हार गई। इसी के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के 51 गेंद में नाबाद 111 रन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 191 रन बनाए। सूर्यकुमार ने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 36 रन, कप्तान हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर ने क्रमश: 13-13 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। ईश सोढ़ी को एक विकेट मिला।

भारत द्वारा दिए 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सलामी बल्लेबाज फिन एलेन खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन ने डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 50 पार पहुंचाया। इस बीच न्यूजीलैंड को 56 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। कॉन्वे 22 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 89 रन के कुल स्कोर तक न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इस बीच कप्तान विलियम्सन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि विलियम्सन के अलावा कोई और बल्लेबाज मैदान पर नहीं टिक सका और न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ही ऑलआउट हो गई। कप्तान विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 52 गेंदों में 61 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिये। युजवेन्द्र चहल ने दो विकेट, मोहम्मद सिराज ने दो विकेट, वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट और भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनहाने गए दो बच्चे डैम में डूबे, मौत
Next Article 20 सालों से हिंदुओं को बनाया जा रहा ईसाई

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.