Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत ने पांचवें टी-20 में न्यूजीलैंड को 7 रनों से हराया, रचा इतिहास
स्पोर्ट्स

भारत ने पांचवें टी-20 में न्यूजीलैंड को 7 रनों से हराया, रचा इतिहास

February 2, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

माउंट माउंगानुई। भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें और आखिरी टी-20 में न्यूजीलैंड को सात रन से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला 5-0 से अपने नाम कर ली। श्रृंखला में क्लीनस्वीप करने के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम पांच मैचों की द्विपक्षीय टी-20 श्रृंखला में क्लीनस्वीप करने वाली पहली टीम बन गई है।

पांचवें टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 156 रन ही बना सकी।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही और केवल सात रन के कुल स्कोर पर मार्टिन गप्टिल 2 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। अगले ही ओवर में 17 के कुल स्कोर पर दूसरे ओपनर कोलिन मुनरो 6 गेंदों में 15 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

वहीं, चौथे ओवर में 17 के ही कुल स्कोर पर टॉम ब्रूस बिना खाता खोले संजू सैमसन के थ्रो पर केएल राहुल की मदद से रन आउट हो गए। कीवी टीम को चौथा झटका 116 के कुल स्कोर पर टिम साइफर्ट के रूप में लगा जो 30 गेंदों पर 50 रन बनाकर नवदीप सैनी की गेंद पर सैमसन के हाथों कैच आउट हुए। बुमराह ने डैरेल मिचेल को दो रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। कीवी टीम को छठा झटका मिचेल सैंटनर के रूप में लगा जो 6 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट हुए। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर शार्दुल ने स्कॉट कुग्लाइन को सुंदर के हाथों आउट कराया। नवदीप सैनी ने 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर रोस टेलर को 53 रन के निजी स्कोर पर चलता किया और मैच को भारत में की ओर पूरी तरह से मोड़ दिया। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने विपक्षी कप्तान टिम साउदी को 6 रन के स्कोर पर बोल्ड कर मेजबानों को 9वां झटका दिया। हालांकि ईश सोढी ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर मैच जीताने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। सोढी 16 और बैनेट 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने तीन,शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी ने दो-दो व वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 163 रन बनाए। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 60 और केएल राहुल ने 45 रन बनाए,जबकि श्रेयस अय्यर ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत केएल राहुल और संजू सैमसन ने की। भारत की शुरुआत खराब रही और संजू सैमसन 2 रन के निजी स्कोर पर दूसरे ही ओवर में कुग्लाइन की गेंद पर आउट हो गए। बाद में कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पावरप्ले के 6 ओवर में मिलकर 53 रन बनाए। 96 रन के टीम के कुल स्कोर पर केएल राहुल 45 रन बनाकर बेनेट की गेंद पर सैंटनर के हाथों कैच आउट हुए।

दाएं हाथ के बल्लेबाज और इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। रोहित शर्मा को क्रैंप आया है और उनको चलने में परेशानी हो रही थी। वहीं, उनकी जगह बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे 5 रन बनाकर कुग्लाइन की गेंद पर टॉम ब्रूस के हाथों कैच आउट हो गए। श्रेयस अय्यर 33 और मनीष पांडेय 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की तरफ से कुग्लाइन ने 2 और बैनेट ने 1 विकेट लिया।

बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमस नहीं खेल रहे थे। विराट की जगह रोहित शर्मा और विलियमसन की जगह टिम साउदी आज अपनी-अपनी टीमों के कप्तान थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराष्ट्रहित में जीने का संकल्प लें युवा : मोहन भागवत
Next Article श्रीनगर: लाल चौक पर ग्रेनेड हमला, सीआरपीएफ जवान व दो स्थानीय लोग घायल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.