Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोहली बने सबसे तेज 22000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी
स्पोर्ट्स

कोहली बने सबसे तेज 22000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी

November 30, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी फॉर्म में वापस लौट रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 83 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली. हालांकि, इस मैच में हार के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज भी गंवा दी है, बावजूद इसके विराट कोहली की रिकॉर्ड बुक में एक और उपलब्धि जुड़ गई है. भारतीय रन मशीन ने सबसे तेज 22,000 इंटरनेशनल पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. इसी रिकॉर्ड में उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है.

शिखर धवन का विकेट आठवें ओवर में गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर उतरे. कोहली ने पहले श्रेयस अय्यर और फिर केएल राहुल के साथ जरूरी साझेदारी निभाई. जबतक विराट कोहली क्रीज पर बने हुए थे, भारत के इस मैच में बने रहने की उम्मीद बनी हुई थी. लेकिन 35वें ओवर में भारतीय कप्तान के आउट होते ही टीम इंडिया की सीरीज से बाहर हो गई.

भले ही विराट कोहली भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 22,000 इंटरनेशनल रन पूरे कर बल्लेबाजों की एक इलीट लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है. इस दौरान विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे तेज 22,000 इंटरनेशनल रन पूरे का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

विराट कोहली ने 22,000 रनों के आंकड़े को छूने के लिए 462 पारियां ली. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 493 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था. वहीं, ब्रायन लारा ने 511 पारियां और रिकी पोंटिंग ने 514 पारियों में इस कारनामे को अंजाम दिया है. भारतीय कप्तान के अब 22011 इंटरनेशनल रन हैं. तीनों फॉर्मेट में 50 के औसत से विराट ने टेस्ट में 7240 रन, वनडे में 12834 रन और टी20 इंटरनेशनल में 2794 रन बनाए हैं.

ओवरऑल लिस्ट में विराट कोहली सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आठवें नंबर हैं. इस लिस्ट में 34357 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर पहले नंबर हैं. इस लिस्ट में 24208 रनों के साथ दूसरे भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटावर पर चढ़ गया पति, बोला- मायके गई तो कूद जाऊंगा
Next Article जानिए कोरोना वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार का क्या है प्लान!

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.