Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 14 साल पहले धोनी की अगुवाई में भारत ने आज के दिन जीता था टी-20 विश्व कप का खिताब
स्पोर्ट्स

14 साल पहले धोनी की अगुवाई में भारत ने आज के दिन जीता था टी-20 विश्व कप का खिताब

September 24, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास में आज का दिन काफी यादगार है। 14 साल पहले आज ही के दिन 24 सितंबर 2007 को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था। भारत ने खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।

24 सितंबर 2007 को टी-20 विश्व के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गौतम गंभीर ने भारत की तरफ 54 गेंदों में 75 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और दो छक्के जड़े। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन की तूफानी पारी खेली। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए।

158 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। पाकिस्तान के 77 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे। लेकिन मिस्बाह उल हक ने एक छोर संभाले रखा। पाकिस्तान को आखिरी 5 ओवरों में जीतने के लिए 59 रन चाहिए थे। 17 वें ओवर में मिस्बाह ने हरभजन सिंह के ओवर में तीन छक्के जड़कर भारत की परेशानी बढ़ा दी। पाकिस्तान को आखिरी 12 गेंदों में 20 रन की जरूरत थी। 19 वें ओवर में तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने 7 रन देकर एक विकेट लिया। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीतने के लिए 13 रन चाहिए थे। धोनी ने गेंद युवा गेंदबाज जोगिंदर शर्मा को थमा दी।

मिस्बाह ने जोगिंदर शर्मा की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। पाकिस्तान को 4 गेदों में 7 रन चाहिए थे। जोगिंदर शर्मा की तीसरी गेंद को मिस्बाह ने शॉर्ट फाइन लेग से ऊपर मारने की कोशिश की लेकिन वो गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए। श्रीसंत ने मिस्बाह का कैच पकड़ लिया। वो 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही भारत ने 5 रन से मैच जीतने के साथ ही टी-20 विश्व कप 2007 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगर्भवती बेटी को गर्भपात करवाने के लिए दवा बता कीटनाशक दवा पिलाकर घोंटा गला
Next Article अखिलेश यादव के करीबी पूर्व सपा विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.