Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीकेएल : जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुनेरी पलटन को 43-34 से हराया
स्पोर्ट्स

पीकेएल : जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुनेरी पलटन को 43-34 से हराया

September 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

जयपुर। प्रो कबड्डी लीग के सातवें संस्करण के 107वें मैच में मेजबान जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने घर में पहली जीत दर्ज करते हुए पुनेरी पलटन को 43-34 से हरा दिया। इस सत्र में जयपुर की ये 9 मैचों के बाद जीत आई है, इस जीत के हीरो रहे दीपक नरवाल (11 रेड प्वाइंट्स) ने जिन्होंने इस सीज़न का अपना पहला सुपर-10 लगाया, उनके अलावा दीपक हुडा ने भी इस सीज़न का अपना छठां सुपर-10 हासिल करते हुए 11 रेड प्वाइंट्स हासिल किए। जयपुर के लिए डिफ़ेंस में अमित हुडा और संदीप ढुल को 4-4 टैकल प्वाइंट्स मिले। पुनेरी की तरफ़ से पंकज मोहिते ने भी एक और सुपर-10 लेते हुए सबसे ज़्यादा 12 रेड प्वाइंट्स हासिल किए।

बुधवार रात खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ़ में मेज़बान टीम पूरी तरह से हावी नज़र आ रही थी, जयपुर रेडिंग से लेकर डिफ़ेंस तक में पुनेरी पलटन से दमदार दिख रही थी। जयपुर के कप्तान दीपक हुडा भी रंग में थे, जिसकी वजह से मैच में पहली बार जयपुर ने पुनेरी को ऑलआउट करते हुए 13-6 की बढ़त बना ली थी। जिसे कम करने की भरपूर कोशिश पुनेरी ने की और पंकज मोहिते ने इस दौरान सीज़न-7 में अपने 100 रेड प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए थे लेकिन हाफ़ टाइम तक जयपुर ने 20-13 से आगे थी। दीपक हुडा ने हाफ़ टाइम तक 6 जबकि पुनेरी की ओर से मनजीत ने 4 रेड प्वाइंट्स ले लिए थे।

auto

दूसरे हाफ़ की शुरुआत पुनेरी ने बेहतरीन अंदाज़ में की और पंकज मोहिते और मनजीत की जोड़ी ने 26वें मिनट में अपनी रेडिंग के दम पर पहली बार जयपुर को ऑलआउट कर दिया था। इस ऑलआउट के बाद अब दोनों टीमों के बीच अंतर सिर्फ़ 2 अंकों का रह गया था लेकिन अहम ये था कि 23-21 से जयपुर आगे थे। जयपुर ने इस बढ़त को और आगे बढ़ाते हुए 35वें मिनट तक 6 अंकों की बढ़त ले ली थी, इसके बाद जयपुर ने पिछले मैचों में की गई ग़लतियों को नहीं दोहराया और मुक़ाबला 9 अंकों से जीत लिया।

वीवो प्रो कबड्डी इतिहास में जयपुर पिंक पैंथर्स की पुनेरी पलटन पर ये 16 मैचों में 9वीं जीत है और इस सीज़न में लगातार दूसरी। हालांकि इस जीत के बाद भी न तो जयपुर अपने 7वें पायदान से हिले हैं और न ही 8वें पायदान से इधर उधर पुनेरी पलटन हुई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफिल्म ‘चार्लीज़ एंजेल्स’ भारत में 15 नवंबर को रिलीज होगी
Next Article रघुवर सरकार की उपलब्धियों को बताने निकला कमल दूत जत्था

Related Posts

स्पोर्ट्स

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026
स्पोर्ट्स

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026
स्पोर्ट्स

खिताब बचाने भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला

September 9, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.