Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शिखर धवन ने रचा इतिहास, बनें दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स

शिखर धवन ने रचा इतिहास, बनें दुनिया के पहले बल्लेबाज

October 21, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. धवन ने आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ हुए मुकाबले के दौरान यह बेमिसाल मुकाम हासिल किया.

इसके साथ ही धवन ने आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लिए. वह आईपीएल में 5000 या उससे अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज़ बन गए हैं. आईपीएल के एक सीजन में कई बल्लेबाजों ने एक से अधिक शतक लगाए हैं लेकिन किसी ने लगातार दो शतक नहीं लगाए हैं.

इसी तरह क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए खेलते हुए 2016 में ही दो शतक लगाए थे. हाशिम अमला ने 2017 में पंजाब के लिए दो शतक लगाए थे और शेन वाटसन ने 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दो शतक लगाए थे.

वहीं आईपीएल में 5000 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में धवन के अलावा कोहली ने 5759, चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने 5368 (रैना इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं), मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 5158 और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने 5037 रन बनाए हैं.

धवन ने आईपीएल के एक सीजन में लगातार चौथा अर्धशतक लगाया और विशेष सूची में जा पहुंचे. आईपीएल में एक सीजन में लगातार सबसे अधिक पांच अर्धशतक लगाने का रिकार्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है. सहवाग ने 2012 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए खेलते हुए यह रिकार्ड कायम किया था.

सहवाग के अलावा राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और सनराइजर्स के डेविड वार्नर ने भी एक सीजन में लगातार पांच अर्धशतक लगाए हैं. बटलर ने यह कारनामा 2018 में किया था. इसी तरह वार्नर ने 2019 सीजन में लगातार पांच अर्धशतक लगाए थे. एक सीजन में लगातार चार अर्धशतक लगाने वालों में धवन के अलावा विराट कोहली और हैदराबाद के केन विलियम्सन भी शामिल हैं. कोहली ने 2016 में यह कारनाम किया था जबकि विलियमसन ने 2018 में यह कारनामा किया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछात्रों को ऑनलाइन साइंस पढ़ा रहा है कैदी, सालाना पैकेज 8 लाख
Next Article मजदूर की बेटी एक दिन के लिए बनीं जिला कलेक्टर

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.