अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dubai : दुबई स्थित आईसीसी एकेडमी में खेले गए अंडर-19 एशिया कप मुकाबले में भारतीय टीम ने यूएई के खिलाफ 433/6 का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा कर इतिहास रच दिया। टूर्नामेंट में इससे पहले किसी भी टीम ने 400 रन तक नहीं बनाए थे।
वैभव सूर्यवंशी की तूफ़ानी पारी
भारत की ओर से सिर्फ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों में 171 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने मात्र 56 गेंदों में शतक पूरा किया। अपनी धमाकेदार इनिंग में वैभव ने 9 चौके और 14 छक्के लगाए।
यूथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का विश्व रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी के 14 छक्कों ने उन्हें यूथ वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला बल्लेबाज बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल के नाम था, जिन्होंने 2008 में 12 छक्के लगाए थे।
अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन
एरोन जॉर्ज – 73 गेंद पर 69 रन
विहान मल्होत्रा – 55 गेंद पर 69 रन
अभिज्ञान कुंडू – 17 गेंद पर नाबाद 32 रन
कनिष्क चौहान – 12 गेंद पर 28 रन
कप्तान आयुष म्हात्रे इस मैच में सिर्फ 4 रन ही बना सके।
भारत के बल्लेबाजों के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने अंडर-19 एशिया कप में नया इतिहास लिख दिया।
इसे भी पढ़ें : रांची के इस लिकर बार एंड रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड… जानें क्यों



