अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार, 4 सितंबर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। 42 वर्षीय मिश्रा ने आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
इंटरनेशनल करियर
डेब्यू: 2003, बांग्लादेश में त्रिकोणीय वनडे सीरीज
भारत के लिए खेले: 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20
टेस्ट डेब्यू (2008 मोहाली बनाम ऑस्ट्रेलिया) में 5 विकेट झटके
आखिरी टेस्ट: 2016 (इंग्लैंड के खिलाफ, चेन्नई)
आखिरी वनडे: 2016 (न्यूजीलैंड के खिलाफ, विशाखापट्टनम)
आखिरी टी20: 2017 (इंग्लैंड के खिलाफ, बेंगलुरु)
IPL में खास पहचान
2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स से IPL डेब्यू
IPL करियर: 162 मैच, 174 विकेट
लीग इतिहास में तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज
2008 (दिल्ली डेयरडेविल्स)
2011 (डेक्कन चार्जर्स)
2013 (सनराइजर्स हैदराबाद)
आखिरी IPL मैच 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला
संघर्ष और सफलता
अमित मिश्रा ने क्रिकेट की शुरुआत बतौर बल्लेबाज की, लेकिन कोच संजय भारद्वाज की सलाह पर लेग स्पिनर बने।
दिल्ली छोड़कर हरियाणा से घरेलू क्रिकेट खेलने का बड़ा फैसला लिया और वहीं से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।
वे मानते हैं कि डोमेस्टिक करियर के शुरुआती दौर में सही ट्रेनिंग और सुविधाओं की कमी सबसे बड़ी चुनौती रही।
उपलब्धियां
IPL में सबसे ज्यादा हैट्रिक (3)
टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले 6वें भारतीय गेंदबाज
भारत के लिए 13 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत ने शिक्षक दिवस पर शेयर किया भावनात्मक पोस्ट… जानें क्या

