Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 02:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 43 गांव बाढ़ से प्रभावित
देश

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 43 गांव बाढ़ से प्रभावित

September 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जलस्तर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi :  लगातार हो रही बारिश और बैराज से छोड़े गए पानी के कारण जनपद में यमुना और हिंडन नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुना नदी ने खतरे के लाल निशान को पार कर लिया है, जिससे जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है।

गुरुवार को दोपहर 3 बजे यमुना नदी का जलस्तर 200.65 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 200.60 मीटर से अधिक है। वहीं हिंडन नदी का जलस्तर 201.00 मीटर रहा, जो अभी चेतावनी बिंदु 205.08 मीटर से काफी नीचे है। प्रशासन ने यमुना के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।

बाढ़ से जनपद के 43 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें सदर तहसील के 12, दादरी के 6 और जेवर तहसील के 25 गांव शामिल हैं। प्रशासन ने अब तक 3800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, जिनमें से 2637 लोग विभिन्न बाढ़ शरणालयों में रह रहे हैं। इन शरणालयों में भोजन, पेयजल, स्वच्छता और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी की निगरानी में छह स्वास्थ्य रेस्पांस टीमें तैनात की गई हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में भी स्वास्थ्य कर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। सांप के काटने जैसी आपात स्थितियों के लिए पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वैनम उपलब्ध कराया गया है। पशुओं को बचाने के लिए सेक्टर-135, ग्रीन बेल्ट और पुश्ता रोड पर पशु राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां 1471 गौवंश को सुरक्षित पहुंचाया गया है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें जेवर के मेहंदीपुर और सदर तहसील के सेक्टर-150 में तैनात हैं। पीएसी की एक टीम थाना दनकौर क्षेत्र के मुर्शदपुर गांव में और अग्निशमन विभाग की टीम सेक्टर-151ए में आठ नावों के साथ मुस्तैद है। एनडीआरएफ के सहयोग से 35 लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से सुरक्षित निकाला गया है।

पुश्ता रोड पर 16 किलोमीटर के क्षेत्र में बनी झुग्गियों में रह रहे करीब तीन हजार लोग जलस्तर बढ़ने से संकट में हैं। प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद कई लोग डूब क्षेत्र में जाकर सामान निकाल रहे हैं। वर्ष 2023 में इसी क्षेत्र से सबसे अधिक रेस्क्यू किया गया था, लेकिन इस बार सुरक्षा इंतजाम कमजोर बताए जा रहे हैं।

जनपद स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित है। कंट्रोल रूम के नंबर 0120-2978231, 2978232, 2978233 जारी किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त शरणालय, दवाइयां और नावें तैयार रखी गई हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 4 सितम्बर तक जनपद में 201.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा 391.7 मिमी होनी चाहिए थी। यानी वर्षा में लगभग 49 प्रतिशत की कमी रही है। इसके बावजूद यमुना और हिंडन नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : अचार खराब होने से बचाना है? अपनाएं ये ज़रूरी टिप्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIPL में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
Next Article राशिफल @ 05 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.