Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 10:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धोनी के अनुभव का कोई विकल्प नहीं : विराट कोहली
स्पोर्ट्स

धोनी के अनुभव का कोई विकल्प नहीं : विराट कोहली

September 14, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचते हैं और उनके अनुभव का कोई विकल्प नहीं है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कोहली ने कहा कि कई खिलाड़ियों ने अतीत में साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। धोनी ने भी अपने करियर में बहुत कुछ किया है। उनके बारे में एक बात बहुत अच्छी है कि वह भारतीय क्रिकेट के लिए सोचते हैं।

auto

धोनी के सन्यास को लेकर कोहली ने कहा कि ये उनका निजी निर्णय होगा, लेकिन हम ये जानते हैं कि उनका अनुभव हमेशा टीम के काम आता है। विराट द्वारा धोनी की एक तस्वीर ट्वीटर पर शेयर करने पर धोनी के सन्यास की अफवाह उड़ने लगी थी, इस तस्वीर पर विराट ने बताया कि वे घर पर बैठे हुए थे बिना कुछ सोचे उन्होंने फोटो पोस्ट कर दिया था।

उन्होंने कहा कि मेरे जेहन में कुछ नहीं था। मैंने घर में बैठे एक तस्वीर डाली और फिर न्यूज बन गई। यह मेरे लिए एक सीख है कि मैं जो सोचता हूं, लोग उससे अलग सोचते हैं। लोगों ने उसे ऐसी जगह पहुंचा दिया, जो सच नहीं है। उस गेम के बारे में मैंने कभी कुछ नहीं कहा था, इसलिए कुछ कहा था।

उल्लेखनीय है कि विराट ने जो तस्वीर शेयर की थी, वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 विश्व कप 2016 के मैच की तस्वीर थी। भारत के लिए यह मुकाबला क्वॉर्टर फाइनल की तरह था। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की थी। कोहली ने तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टैग करते हुए इस फोटो के साथ लिखा है कि धोनी ने इस मैच में मुझे ऐसा दौड़ाया जैसे कि यह कोई फिटनेस टेस्ट हो। कोहली ने इस मैच में 82 रनों की पारी खेली थी। वहीं धोनी 18 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

बता दें कि धोनी विश्व कप 2019 के बाद से ही टीम से बाहर हैं। वेस्टइंडीज दौरे के बाद वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखला में भी नज़र नहीं आएंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच रविवार को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी-20 मैच मोहाली और तीसरा मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। इसके बाद 02 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत ने सातवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब
Next Article विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हैदराबाद के कप्तान बने अंबाती रायडू

Related Posts

स्पोर्ट्स

ईशान किशन का कप्तानी में जलवा, दुनिया के टॉप-10 में बनाई जगह

September 11, 2026
स्पोर्ट्स

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026
स्पोर्ट्स

खिताब बचाने भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना, 20 सितंबर को इंडोनेशिया से पहला मुकाबला

September 9, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.