Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » क्‍या ऋषभ पंत की टीम इंडिया से हो जाएगी छुट्टी? यह खिलाड़ी बना खतरा
स्पोर्ट्स

क्‍या ऋषभ पंत की टीम इंडिया से हो जाएगी छुट्टी? यह खिलाड़ी बना खतरा

August 17, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) विंडीज दौरे (West Indies Tour) पर दो मैचों में तो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. वे 5 मैच में केवल एक अर्धशतक लगा पाए.

टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar pujara), अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के साथ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) दो मैचों की सीरीज़ से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड एकादश (West indies Cricket Board XI) के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाना चाहेंगे. कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को तीसरे वनडे के दौरान अंगूठे में चोट लग गयी थी, जिससे टीम प्रबंधन सतर्कता बरतना चाहेगा और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) के शुरुआती मैच से पहले अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को आराम दे सकता है.

वहीं युवा विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर भी तलवार लटक रही है. ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman saha) वापस आ गए हैं और वे फॉर्म में भी हैं. ऐसे में पंत ने अगर अभ्‍यास मैच में रन नहीं बनाए तो उनकी टीम से छुट्टी हो सकती है.

कोहली शानदार फार्म में हैं और उन्होंने सीमित ओवर की श्रृंखला में टीम की बेहतरीन अगुआई की. तीनों टी20 में 106 रन जुटाने के बाद कोहली ने दो वनडे में दो शतक सहित 234 रन जुटाये, जबकि पहला वनडे बारिश के कारण 13 ओवर फेंके जाने के बाद रद्द हो गया था. टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज को 3-0 से वाइटवॉश करने के बाद भारत ने विजयी लय जारी रखते हुए तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 2-0 से जीत ली. 22 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला (Test Series) में अगर टीम जीत जाती है तो ऐसा पहली बार होगा जब भारत ने कैरेबियाई सरजमीं पर सभी प्रारूपों में जीत हासिल की हो.

लंबे प्रारूप में भारत के मुख्य बल्लेबाजों में से एक पुजारा छह महीने बाद लाल गेंद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे, वह अंतिम बार छह महीने पहले सौराष्ट्र के लिये रणजी ट्रॉफी फाइनल में खेले थे. इस प्रारूप में उप कप्तान रहाणे इंग्लिश काउंटी के लिये सात मैचों में 23.61 के औसत से केवल 307 रन बनाये जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था. टेस्ट मैचों में खराब दौर के कारण मुंबई के इस खिलाड़ी के लिये यह दौरा काफी अहम होगा और वह अभ्यास मैच में अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे.

रोहित-पंत पर होगा दबाव
विश्व कप तक छह महीने तक लगातार खेलने वाले बुमराह अब तरोताजा हो गये हैं और एक महीने के लंबे आराम के बाद वह अभ्यास मैच में लय वापस लाना चाहेंगे. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ऋषभ पंत भी रन जुटाने के लिये बेताब होंगे. ऋषभ के लिये यह बेताबी ज्यादा होगी क्योंकि ऋद्धिमान साहा ए मैचों में दो अर्धशतक जड़ चुके हैं और इसमें कोई शक नहीं कि वह बेहतर विकेटकीपर हैं. पंत विंडीज दौरे पर दो मैचों में तो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. वे 5 मैच में केवल एक अर्धशतक लगा पाए. ऐसे में साहा की दावेदारी ज्‍यादा मजबूत है.

अग्रवाल का जोड़ीदार कौन होगा
मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) का टेस्ट में पारी का आगाज करना निश्चित है लेकिन हनुमा विहारी (hanuma Vihari) और लोकेश राहुल (Lokesh Rahul) में से चुना जायेगा कि कौन इस प्रारूप में बेहतर होगा. तेज गेंदबाज उमेश यादव और इशांत शर्मा भी टीम प्रबंधन को अभ्यास मैच में अपने अच्छे प्रदर्शन से लुभाना चाहेंगे. भारत के स्पिन विभाग की जिम्मेदारी आफ स्पिनर अश्विन और बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा द्वारा उठाये जाने की उम्मीद है.

यह अधिकृत प्रथम श्रेणी मैच नहीं है तो भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताने का मौका मिलने की उम्मीद है. सभी गेंदबाज भी हाथ खोलेंगे.

टीम इस प्रकार है
भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, ऋद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी और उमेश यादव.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदीपिका पादुकोण ने पति रणवीर को बुलाया ‘डैडी’, फैंस में मची हलचल
Next Article हर व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाएं, नई सोच और तकनीक का करें उपयोग- डॉ सुनील कुमार वर्णवाल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026
स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.