Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 08:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत-श्रीलंका टी-20 मैच के लिए तैयार होलकर स्टेडियम, कलेक्टर ने लिया जायजा
स्पोर्ट्स

भारत-श्रीलंका टी-20 मैच के लिए तैयार होलकर स्टेडियम, कलेक्टर ने लिया जायजा

January 4, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

इंदौर। भारत-श्रीलंका के बीच रविवार, 05 जनवरी से शुरू होने जा रही टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला सात जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इंदौर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने शनिवार को होलकर स्टेडियम पहुंचकर यहां होने वाले दूसरे टी-20 मैच की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मप्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारी की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कलेक्टर ने बैठक के दौरान एमपीसीए के अधिकारियों से होलकर स्टेडियम में मैच के दौरान बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा को लेकर लम्बी बातचीत की।

Advertisement Advertisement

पिच क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने बताया कि इस मैच के लिए होलकर स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से तैयार की गई है। इस पिच पर विकेट कम गिरने की और चौके-छक्के ज्यादा लगने की संभावना रहेगी। उन्होंने बताया कि गत नवम्बर के माह में यहां भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। तब स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनाई गई थी, जो गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई थी। इसीलिए पिच में बदलाव किया गया है और इसे काली मिट्टी से बनाया गया है, ताकि मैच में चौके-छक्के लगे और दर्शक इसका भरपूर आनन्द उठा सके।

मुकाबले पर मौसम भी असर डाल सकता है। कड़ाके की सर्दी पड़ने के कारण मैच के दौरान स्टेडियम पर ओस भी रहेगी, जिससे गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन इससे निपटने के लिए मैदान पर विशेष केमिकल डालने की व्यवस्था की गई है, ताकि मैदान पर ओस की बूंदे ज्यादा देर न टिक सकें। मैच को लेकर 50 ग्राउंड्समैन की टीम भी तैयार की गई है, जो मैदान पर ओस का सुखाने का काम करेगी।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की टीम यहां भारतीय टीम के साथ तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। पहला मैच रविवार को गुवाहाटी में होगा। इसके बाद अगले दिन सोमवार को सुबह दोनों टीमें इंदौर पहुंचेगी। यहां होटल रेडिसन में दोनों टीमों की ठहरने की व्यवस्था की गई है। सोमवार शाम तक दोनों ही टीमें यहां प्रैक्टिस करेंगी और मंगलवार, सात जनवरी को यहां श्रृंखला का दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमलंग के पोस्टर में दिखा आदित्य रॉय और दिशा पटानी का हॉट लुक
Next Article आठ जनवरी को देशव्‍यापी हड़ताल के मद्देनजर परिचालन सामान्‍य रखने के लिए उठा रहे कदम : सिंडिकेट बैंक

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.