Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 11:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बर्फीली हवाओं ने रोका कदम, क्लास 8 तक के स्कूल 14 तक बंद
उत्तर प्रदेश

बर्फीली हवाओं ने रोका कदम, क्लास 8 तक के स्कूल 14 तक बंद

January 1, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर को देखते हुए मथुरा जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों पर लागू रहेगा।

 सभी बोर्डों के स्कूल रहेंगे बंद

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश के अनुसार नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखना है। प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश सभी शैक्षणिक संस्थानों पर समान रूप से लागू होगा।

Advertisement Advertisement

 शिक्षकों के लिए विशेष निर्देश

अवकाश के दौरान परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्हें विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर जारी निर्देशों का पालन करना होगा। वहीं जिन शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी है, वे अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहेंगे।

 सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज

बुधवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर सूरज बादलों में छिपा रहा, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस हुई।

 कोहरा और शीतलहर का असर

सुबह के समय यमुना एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन रेंगते नजर आए। सुबह 8 बजे के बाद कोहरा कुछ हद तक छंटा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक कोहरे और शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

 घरों में कैद लोग, बाजार रहे सूने

ठंड के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। बच्चों ने छुट्टी का आनंद घर पर ही उठाया, वहीं बुजुर्गों ने बाहर निकलने से परहेज किया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, केवल होटल और रेस्टोरेंट ही कुछ हद तक खुले नजर आए।

इसे भी पढ़ें : खरसावां के शहीद अब नहीं रहेंगे गुमनाम, आश्रितों को मिलेगा सम्मान : सीएम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleखरसावां के शहीद अब नहीं रहेंगे गुमनाम, आश्रितों को मिलेगा सम्मान : सीएम
Next Article झारखंड की ऐतिहासिक जीत का गवाह बना पाकुड़, युवाओं को मिला बड़ा संदेश

Related Posts

Headlines

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026
Headlines

सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में टेका माथा, नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा की

March 12, 2026
Headlines

यूपी में हाईटेक मटेरियल हब बनाने की तैयारी शुरू… जानें कैसे

March 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.