Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 06:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » म’र गयी मोहब्बत, पेड़ की एक ही डाल पर… जानें क्या
उत्तर प्रदेश

म’र गयी मोहब्बत, पेड़ की एक ही डाल पर… जानें क्या

May 29, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bulandshahar (UP) : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तीन दिन पहले घर से लापता हुए प्रेमी युगल के शव शुक्रवार सुबह एक पेड़ से लटके मिले। दोनों के शव एक ही डाल पर एक-दूसरे से सटे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मामला डिबाई थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव का है। युवक की उम्र करीब 20 साल और किशोरी की उम्र महज 14 वर्ष बताई जा रही है। दोनों तीन दिन से लापता थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

खेतों में काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने देखा भयावह मंजर

शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर राजघाट-कसेर कला मार्ग से करीब 100 मीटर दूर खेत की मेड़ पर खड़े एक पेड़ पर पड़ी। पेड़ से एक युवक और एक लड़की के शव लटक रहे थे। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एक ही डाल पर लटके मिले दोनों

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दोनों शव एक ही डाल से लटके हुए थे। किशोरी का शव लाल रंग की चुन्नी के सहारे लटका था, जबकि युवक का शव सफेद कपड़े से बंधा हुआ था। दोनों के शव एक-दूसरे के बेहद करीब थे। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया।

पास में खड़ी मिली बाइक, बैग से खुला पहचान का राज

प्रेमी युगल के शवों के ठीक पास एक बाइक खड़ी थी। बाइक की चाबी भी वहीं पड़ी हुई थी। जमीन पर एक काला बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज रखे थे। आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने युवक की पहचान गंगापुर निवासी 20 वर्षीय गगन के रूप में की। वहीं किशोरी की पहचान भी उसी गांव की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की के रूप में हुई। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों को बुलाया गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शवों की पहचान की।

किशोरी के भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, किशोरी के भाई ने 27 मई को डिबाई थाने में गगन के खिलाफ नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान शुक्रवार सुबह दोनों के शव मिलने की सूचना आई।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि दोनों यहां कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

मौत की वजह पर उठ रहे सवाल

एक तरफ जहां शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, वहीं कई सवालों के जवाब अब भी अनसुलझे हैं। प्रेमी और प्रेमिका  दोनों तीन दिन से लापता थे, ऐसे में इन तीन दिनों के दौरान वे कहां रहे, किसके संपर्क में थे और आखिरकार उनकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

गांव में शोक और सन्नाटा

घटना के बाद गंगापुर गांव में मातम का माहौल है। दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं। गांव के लोग भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर तीन दिन पहले घर से निकले दोनों युवाओं की जिंदगी का इतना दर्दनाक अंत कैसे हो गया।

इसे भी पढ़ें : रात के सन्नाटे में अचानक फन फैलाये फुफकारने लगा मौत का मेहमान, फिर… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में घुसपैठ पर बाबूलाल का हमला, बोले- वोट बैंक के लिए हो रहा खेल
Next Article कोर्ट टेस्ट में फिर पास हुआ वनतारा, SC में नई याचिका खारिज

Related Posts

Headlines

रैयाम-सकरी की नयी चीनी मिलों पर मंत्री सख्त, बोले- तय समय में पूरा करें काम

September 1, 2026
Headlines

एक्शन मोड में रामगढ़ पुलिस : 1971 अपराधियों का डेटाबेस तैयार, 258 की डिजिटल कुंडली खंगाली

September 1, 2026
Headlines

कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रैयाम-सकरी की नयी चीनी मिलों पर मंत्री सख्त, बोले- तय समय में पूरा करें काम

September 1, 2026

एक्शन मोड में रामगढ़ पुलिस : 1971 अपराधियों का डेटाबेस तैयार, 258 की डिजिटल कुंडली खंगाली

September 1, 2026

कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

September 1, 2026

कार से पहुंचे दो लोगों की तलाशी ली, तो चौंक गयी पुलिस… जानें क्यों

September 1, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट… जानें क्यों

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.