WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रूस| रूस के कजान शहर के एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना से 11 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक-दो बंदूकधारियों ने स्कूल पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। और साथ ही स्कूल में एक धमाका भी किया| जिसके बाद दो बच्चों को चार मंजिला स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदते हुए देखा गया।
रिपोर्ट के मुताबिक 19 वर्षीय एक बंदूकधारी को गिरफ्तार किया गया है। हमले की सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने दो हमलावरों को मार गिराया है। मारे गए एक शूटर की उम्र 19 साल है। उसके पास रजिस्टर्ड बंदूक थी।
वही, पुलिस ने 17 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है। उसके हमले में शामिल होने का शक है।



