Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 09:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हांगकांग में 8 प्रदर्शनकारी छात्रों ने किया समर्पण
दुनिया

हांगकांग में 8 प्रदर्शनकारी छात्रों ने किया समर्पण

November 22, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

हांगकांग। हांगकांग में आठ प्रदर्शनकारी छात्रों ने शुक्रवार को समर्पण कर दिया। ये लोग विगत तीन दिनों से पुलिस की घेराबंदी की वजह से पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय परिसर में फंसे हुए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ और छात्र विश्वविद्यालय परिसर में हैं जो बाहर निकलने के लिए बेचैन हैं और वे किसी समय समर्पण कर सकते हैं। बताया जाता है कि विश्वविद्यालय परिसर की घेराबंदी अब हटा ली जाएगी, क्योंकि वहां अब करीब सौ छात्र ही रह गए हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर अब वीरान लग रहा है इसलिए वहां शांति है। कुछ प्रदर्शनकारी छात्र वहां सुरक्षा अधिकारियों के साए में इधर-उधर घूम रहे हैं तो कुछ इतने डरे हुए हैं कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

एक छात्र ने कहा कि वे थक गए हैं और बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं। लेकिन उन्होंने नाराजगी जाहिर की चीन उनकी आजादी में खलल डाल रहा है। हालांकि हांगकांग के अधिग्रहण के समय स्वतंत्रता का वादा किया गया था।

उधर चीन का कहना है कि वह एक देश, दो व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन फिर भी हांगकांग को चीनी मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास करता रहा है। प्रत्यर्पण विधेयक इसका ज्वलंत उदाहरण है। यद्यपि इस विधेयक को पूर्णत: वापस ले लिया गया है। फिर भी विगत पांच महीनों से आन्दोलन चल रहा है और थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कुछ और मांगें रख दी हैं जिसे चीनी प्रशासन मानने को तैयार नहीं है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर फिर टली सुनवाई
Next Article चीनी राष्ट्रपति शी ने अमेरिका के साथ संपर्क बढ़ाने पर दिया जोर

Related Posts

Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
दुनिया

एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार

October 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन : 3.67 लाख का 20 क्विंटल माल दफन, दो का लाइसेंस सस्पेंड

October 27, 2026

कार्तिक महीने में इन 5 दिनों का है खास महत्व, कब करें स्नान और क्या करें दान… जानें

October 27, 2026

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026

ये स्किल्स सीख लें तो हर फील्ड में रहेगा आपका दबदबा, बूस्ट होगा करियर

October 27, 2026

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.